कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रसूलपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर 4 निवासी मोहनलाल पुत्र छेदीलाल के रूप में हुई है। मोहनलाल गुरुवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए ससुर खदेरी नदी की ओर जा रहे थे, तभी जीटी रोड पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पहले 3 तस्वीरें देखिए… टक्कर के बाद मोहनलाल करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहनलाल को मृत पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।


