सिंगरौली में युवक ने हथियार से दो लोगों की हत्या:शवों के सिर धड़ से अलग किया; बचाव में आए दो अन्य लोगों पर भी हमला

सिंगरौली में युवक ने हथियार से दो लोगों की हत्या:शवों के सिर धड़ से अलग किया; बचाव में आए दो अन्य लोगों पर भी हमला

सिंगरौली जिले के जियावान थाना क्षेत्र के अतरवा गांव में गुरुवार सुबह युवक ने धारदार हथियार से दो लोगों की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर पूजा-पाठ से संबंधित सामान मिलने के बाद जादू-टोना के शक में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात गुरुवार तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। आरोपी युवक छत्रपति सिंह (21) ने अपने पड़ोस में रहने वाली फुलकुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि शवों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए। बचाव करने आए दो अन्य लोगों पर भी हमला घटना के दौरान शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, जांच शुरु की जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी छत्रपति सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में जादू-टोना और अंधविश्वास से जुड़ा पहलू सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकठ्ठा किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जियावान थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *