भोजपुर में जन्मदिन के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने 9 साल के बच्चे को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव की है। मृतक की पहचान इंग्लिश गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के पुत्र प्रतीक कुमार(9) के तौर पर हुई है। चाचा राजू सिंह ने भतीजा केक लाने के लिए सरैया बाजार जा रहा था। घांघर गांव के पास रोड क्रॉस करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद प्रतीक को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां नेहा देवी, भाई अनिकेत कुमार और अंशु कुमार है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में जन्मदिन के बाद तेज रफ्तार ट्रक ने 9 साल के बच्चे को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव की है। मृतक की पहचान इंग्लिश गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह के पुत्र प्रतीक कुमार(9) के तौर पर हुई है। चाचा राजू सिंह ने भतीजा केक लाने के लिए सरैया बाजार जा रहा था। घांघर गांव के पास रोड क्रॉस करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।
डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया हादसे के बाद प्रतीक को परिजन प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां नेहा देवी, भाई अनिकेत कुमार और अंशु कुमार है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


