सिंगर मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद:11 लाख रुपए देने का ऐलान किया; बोले- सिर्फ पोस्ट मत करो, मदद करो

सिंगर मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद:11 लाख रुपए देने का ऐलान किया; बोले- सिर्फ पोस्ट मत करो, मदद करो

राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इन दिनों वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में अब मीका सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, इस वक्त सुपरस्टार राजपाल यादव बहुत ही कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम सभी को उनके हालात पता हैं। इस वक्त उनको पैसों को बहुत जरूरत है। मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि जिन-जिन एक्टर्स ने, प्रड्यूसर्स-डायरेक्टर्स ने, सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम किया है, ये सही वक्त है कि वो उन्हें सपोर्ट करें। मैं नहीं कहता कि आपलोग 5 करोड़ दे दो। अगर हम 20 लोग भी 50-50 लाख अनाउंस करते हैं, 25 लाख अनाउंस करते हैं, 11 लाख अनाउंस करते हैं तो राजपाल यादव भाई की हेल्प हम कर सकते हैं। तो सिर्फ आप पोस्ट मत करो, दिखावा मत करो लेकिन मैं खुश हूं कि मेरे एक पोस्ट के बाद सभी ने शुरुआत कर दी है। लेकिन मैं वाकई में उनकी मदद करना चाहता हूं और आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हमारी जो इंडस्ट्री है एक-दूसरे के लिए हमेशा बनी है, अफोर्ड करो।’ सलमान, सोनू और अजय देवगन ने भी किया सपोर्ट बता दें, राजपाल यादव की मौजूदा स्थिति को देखकर उन्हें सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने सपोर्ट किया है। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने SCREEN से हुई बातचीत में ने बताया कि कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा, सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है। मेरी डेविड धवन से बात हुई तो उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नैन, वरुण धवन के अलावा कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *