Bundi: घर की दहलीज से कुछ दूर उजड़ गया सुहाग और छिन गए तीन बेटे, सड़क पर चिपके को देख रोऐ जा रही थी मां…

Bundi: घर की दहलीज से कुछ दूर उजड़ गया सुहाग और छिन गए तीन बेटे, सड़क पर चिपके को देख रोऐ जा रही थी मां…

Bundi Accident News: राजस्थान के बूंदी जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सुनने वाले हर शख्स की रूह कपा दी है। बुधवार की काली रात एक परिवार के लिए काल बनकर आई, जब नेशनल हाईवे-27 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पिता और उनके तीन लाडलों को हमेशा के लिए नींद की आगोश में सुला दिया। डाबी थाना क्षेत्र में हुए इस मंजर को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

एक झटके में खत्म हो गई मदन की दुनिया

जानकारी के अनुसार, प्रराणा गांव के रहने वाले मदन बंजारा अपने तीन बेटों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि घर की दहलीज तक पहुँचने से पहले ही मौत उनका रास्ता रोके खड़ी है। NH-27 पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि चारों सड़क पर कई फीट दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मदन और उनके तीनों मासूम बेटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हाईवे पर बिछी लाशें, आक्रोश में ग्रामीण

हादसे के बाद का मंजर रोंगटे खड़े कर देने वाला था। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चारों शवों को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर रफ्तार का यह जानलेवा खेल आए दिन मासूमों की बलि ले रहा है, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

देर रात तक चलता रहा हंगामा

हादसे की सूचना मिलते ही डाबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीण दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश की कोशिश की, लेकिन एक साथ चार अर्थियों के उठने के गम ने पूरे गांव को सुन्न कर दिया है। प्रशासन अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में दबिश दे रहा है, लेकिन उस मां के आंसुओं का हिसाब किसी के पास नहीं है, जिसकी गोद और सुहाग दोनों एक साथ उजड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *