सागर के मकरोनिया इलाके में स्थित उपसरपंच चाय दुकान के संचालक पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया। दुकान में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट का सीसीटीवी फटेज सामने आया। वीडियो बुधवार का होना बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक उपसरपंच चाय दुकान पर घुसते दिख रहे है। जिसमें एक बदमाश अपने हाथ में बकानुमा धारदार हथियार लिए नजर आ रहा है जो सीधे दुकान के अंदर आता है और दुकान के काउंटर पर कुर्सी पर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। एक के बाद एक कई बार करता है। विवाद होते देख दुकान में मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहक दुकान के बाहर भागे। बदमाश कुछ मिनट में मारपीट कर दुकान से भाग गए। मारपीट में दुकान संचालक घायल हुआ है। उसके शरीर पर चोटों के निशान है। घायल ने मकरोनिया अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। मामले में मकरोनिया थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पैसे मांगने की बात पर हुआ विवाद फरियादी अरविंद आठिया निवासी ज्योति नगर ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह रचना मेडिकल के पास उपसरपंच नाम से दुकान का संचालन करता है। बुधवार को चाय पीने के लिए दो युवक आए। चाय पीने के बाद वह बिना रुपए दिए जाने लगे। मैंने उनसे चाय के रुपए मांगे, उस समय तो वह दुकान से चले गए। रुपए मांगने की बात से नाराज होकर दोनों अपने अन्य साथियों के साथ कुछ देर बाद हाथों में हथियार लेकर दुकान पर आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। स्थानीय दुकानदार और अन्य लोगों ने आकर बीच बचाव किया। इस घटना दुकान संचालक अरविंद आठिया घायल हो गया।


