बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव स्थित मसूदना टिकर में बुधवार शाम एक 27 वर्षीय युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। हालांकि,मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने इसे हत्या करार दिया है।सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष पंकज झा के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक हरे राम सिंह और गोरखपुर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र स्थित माछीपुर गोवर्धनपुर निवासी गुरचरण दास के 27वर्षीय पुत्र इंद्रदेव दास के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि इंद्रदेव दास को उनके बड़े भाई सरवन दास ने 10फरवरी मंगलवार को मुंडन के नाम पर अपने घर कुशियारी बुलाया था। भाइयों के साथ चल रहा था विवाद गुंजा देवी के अनुसार,उनके पति का तीनों भाइयों के साथ जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।इंद्रदेव दास अपने हिस्से की जमीन खाली करने के लिए बार-बार भाइयों से कह रहे थे,जिसके कारण उन्हें धमकियां मिल रही थीं। पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी जमीन विवाद के चलते उनके तीनों देवर सरवन दास,सिकंदर दास और किशोरी दास ने मिलकर इंद्रदेव दास को कुछ खिला-पिलाकर कुएं में धकेल दिया और उनकी हत्या कर दी। पत्नी ने ननदोई को भी बताया दोषी गुंजा देवी ने यह भी बताया कि इस हत्या में असनाहा पंचायत स्थित हरना गांव निवासी उनके ननदोई शिबू दास भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ननदोई द्वारा उनकी भाभी को फोन कर शराब के लिए800 रुपये मांगने की बात भी सामने आई है,और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकियां भी दी गई थीं। पत्नी के अनुसार,इंद्रदेव दास से उनकी आखिरी बात बुधवार शाम 7बजे तक हुई थी,जिसके बाद रात 8 बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा था। इसके बाद रात्रि गांव के ही किसी ने उसके पति की मौत की खबर दी और कहा कि कुएं में उसके पति की लाश पड़ी हुई है। थानाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि मृतक की पत्नी के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव स्थित मसूदना टिकर में बुधवार शाम एक 27 वर्षीय युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। हालांकि,मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने इसे हत्या करार दिया है।सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर थानाध्यक्ष पंकज झा के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक हरे राम सिंह और गोरखपुर प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। मृतक की पहचान भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र स्थित माछीपुर गोवर्धनपुर निवासी गुरचरण दास के 27वर्षीय पुत्र इंद्रदेव दास के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी गुंजा देवी ने बताया कि इंद्रदेव दास को उनके बड़े भाई सरवन दास ने 10फरवरी मंगलवार को मुंडन के नाम पर अपने घर कुशियारी बुलाया था। भाइयों के साथ चल रहा था विवाद गुंजा देवी के अनुसार,उनके पति का तीनों भाइयों के साथ जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।इंद्रदेव दास अपने हिस्से की जमीन खाली करने के लिए बार-बार भाइयों से कह रहे थे,जिसके कारण उन्हें धमकियां मिल रही थीं। पत्नी ने आरोप लगाया है कि इसी जमीन विवाद के चलते उनके तीनों देवर सरवन दास,सिकंदर दास और किशोरी दास ने मिलकर इंद्रदेव दास को कुछ खिला-पिलाकर कुएं में धकेल दिया और उनकी हत्या कर दी। पत्नी ने ननदोई को भी बताया दोषी गुंजा देवी ने यह भी बताया कि इस हत्या में असनाहा पंचायत स्थित हरना गांव निवासी उनके ननदोई शिबू दास भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ननदोई द्वारा उनकी भाभी को फोन कर शराब के लिए800 रुपये मांगने की बात भी सामने आई है,और पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकियां भी दी गई थीं। पत्नी के अनुसार,इंद्रदेव दास से उनकी आखिरी बात बुधवार शाम 7बजे तक हुई थी,जिसके बाद रात 8 बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा था। इसके बाद रात्रि गांव के ही किसी ने उसके पति की मौत की खबर दी और कहा कि कुएं में उसके पति की लाश पड़ी हुई है। थानाध्यक्ष पंकज झा ने कहा कि मृतक की पत्नी के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


