पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में चल रहे लाइव शो में लड़कियों से की गई छेड़छ़ाड़ का मंच से विरोध किया और उन लड़कों को शो से बाहर करवा दिया। जैस्मिन सैंडलस का वीडियो वायरल हुआ तो उनके फेंस ने उन्हें रियल लाइफ धुरंधर बोलना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल पंजाबी सिंगर के वीडियो क्लिप पर उनके फेंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और फेंस यहां तक कह रहे हैं कि यहां तो लोगों को सिविक सेंस सिखाने पड़ते हैं। जैस्मिन ने शो के दौरान छेड़छाड़ करने वालों की जिस तरह से क्लास लगाई वो काबिलेतारीफ है। जैस्मिन सैंडलस की फैन मीनाक्षी गोयल ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि “कोई अभद्र भाषा नहीं… कोई चिल्लाना नहीं… कोई ड्रामा नहीं… बस एक बुनियादी सिविक अपील और सख्त रुख। जैस्मिन को सलाम है। वुमन इंपावरमेंट को सही तरीके से डिफाइन किया। रियल लाइफ धुरंधर हो। पहले जानिए, लाइव शो में जैस्मिन ने क्या कहा
जैस्मिन स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी, अचानक उन्होंने सॉन्ग रोका और मंच से आयोजकों को कहा कि “इन दो लोगों को बाहर निकालें… ये महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। जैस्मिन यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि जब तक महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी, वह परफॉर्म नहीं करेंगी। उनके इस फैसले का वहां मौजूद दर्शकों ने भी समर्थन किया और तालियों के साथ उनकी सराहना की। जैस्मिन सैंडलस का यह लाइव शो 7 फरवरी को दिल्ली में था। जैस्मिन का इवेंट मैनेजरों को भी सीधा संदेश
लाइव शो के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं होने से कई बार बड़े विवाद हो जाते हैं। जैस्मिन ने इस शो में जिस तरह से मंच से बेबाक तरीके से शरारती तत्वों को बाहर निकालने के लिए कहा और इससे इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों को भी उन्होंने सीधा संदेश दिया कि कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अन्यथा वह परफॉर्म नहीं करेंगी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को जैस्मिन को बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। जैस्मिन के लिए फैंस ने क्या कहा निहामन : यहां ये दिल जीत गई शुभम सुंबरिया: “इसकी सराहना की जानी चाहिए, और इन लोगों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए।” विनीत मोंगिया: यहां लोगों को सिविक सेंस सिखानी पड़ती है। कायरा कपूर: “बहुत अच्छा… हमें इनके लिए एक विशेष सेल बनाना चाहिए ताकि 2 दिन के भीतर ही कार्रवाई/सख्त निपटारा हो और बाकी लोग इससे सबक लें।” ‘धुरंधर 2’ के टाइटल ट्रेक से चर्चा में आई
जैस्मिन सैंडलस पंजाबी सिंगर के तौर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में धुरंधर-2 के टाइटल ट्रेक से वो चर्चा में आई। उन्होंने इस टाइटल ट्रैक को अपनी उसी जानी-मानी ‘पावरफुल’ और ‘रॉ’ (raw) आवाज में गाया है, जो फिल्म के जासूसी और एक्शन वाले माहौल पर बिल्कुल फिट बैठता है। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने जैस्मिन की आवाज के साथ इलेक्ट्रॉनिक और पंजाबी फोक का एक बेहतरीन फ्यूजन बनाया है। यार मिले ना मिले, तरस, इललगील वेपन 2.0 जैसे गीत का चुकी हैं।
सिंगर जैस्मिन सैंडलस को फैंस ने रियल लाइफ धुरंधर बताया:शो में लड़कियां छेड़ने पर परफॉर्मेंस रोकी, बोली- पहले इन लड़कों को बाहर निकालो


