सोनपुर में अवैध हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार:सारण पुलिस ने चाकूबाजी मामले में की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस बरामद

सोनपुर में अवैध हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार:सारण पुलिस ने चाकूबाजी मामले में की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस बरामद

सारण पुलिस ने सोनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के तहत की गई। रात्रि गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चाकूबाजी कांड में संलिप्त अभियुक्त बादल कुमार उर्फ अमन राय को मानपुर, सोनपुर से पकड़ा। पूछताछ में बादल कुमार ने विकास कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की। घायल विकास कुमार का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास सत्यापन में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त बादल कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसने पुलिस को हथियार छिपाकर रखने संबंधी जानकारी दी थी। देसी कट्टाृ- जिंदा कारतूस बरामद इस सूचना के आधार पर सोनपुर पुलिस टीम ने पहलेजा शाहपुर दियारा के पुरवारी टोला स्थित एक घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रविन्द्र राय उर्फ गोप जी और अरविन्द राय नामक दो अन्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सोनपुर थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस टीम में सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सारण पुलिस ने सोनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के तहत की गई। रात्रि गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चाकूबाजी कांड में संलिप्त अभियुक्त बादल कुमार उर्फ अमन राय को मानपुर, सोनपुर से पकड़ा। पूछताछ में बादल कुमार ने विकास कुमार को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात स्वीकार की। घायल विकास कुमार का इलाज वर्तमान में सदर अस्पताल, हाजीपुर में चल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास सत्यापन में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त बादल कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसने पुलिस को हथियार छिपाकर रखने संबंधी जानकारी दी थी। देसी कट्टाृ- जिंदा कारतूस बरामद इस सूचना के आधार पर सोनपुर पुलिस टीम ने पहलेजा शाहपुर दियारा के पुरवारी टोला स्थित एक घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रविन्द्र राय उर्फ गोप जी और अरविन्द राय नामक दो अन्य अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद सभी वस्तुओं को विधिवत जब्त कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में सोनपुर थाना में कांड संख्या 128/26 दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस टीम में सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *