चांदी तीन दिन में ₹21,520 महंगी, कीमत ₹2.57 लाख पहुंची:BHEL के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका, सैमसंग S26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च होगी

चांदी तीन दिन में ₹21,520 महंगी, कीमत ₹2.57 लाख पहुंची:BHEL के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका, सैमसंग S26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च होगी

कल की बड़ी खबर चांदी की कीमत और अमेरिका से तेल खरीदने से जुड़ी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,349 रुपए बढ़कर 2,66,449 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चांदी पिछले तीन कारोबारी दिन में ₹21,520 महंगी हो चुकी है। वहीं, भारत सरकार ने देश की सरकारी तेल रिफाइनरी कंपनियों से कहा है कि वे अब अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने पर विचार करें। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. चांदी आज ₹7,349 बढ़ी, कीमत ₹2.57 लाख प्रति किलो: तीन दिन में ₹21,520 महंगी; सोना ₹1,067 बढ़कर ₹1.57 लाख पर पहुंचा सोने-चांदी के दाम में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,349 रुपए बढ़कर 2,66,449 रुपए किलो पर पहुंच गई है। चांदी पिछले तीन कारोबारी दिन में ₹21,520 महंगी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,067 रुपए बढ़कर 1,57,322 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को ये 1,56,255 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अब रूस नहीं, अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा भारत: दावा- सरकारी कंपनियों को अमेरिकी क्रूड लेने को कहा; ट्रेड डील के बाद फैसला भारत सरकार ने देश की सरकारी तेल रिफाइनरी कंपनियों से कहा है कि वे अब अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने पर विचार करें। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील के बाद भारत सरकार ने यह अनुरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रेड डील के ऐलान के दौरान कहा था कि भारत ने रूसी तेल का आयात पूरी तरह बंद करने का वादा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. BHEL के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका: सरकार बेच रही 5% हिस्सेदारी, ₹254 फ्लोर प्राइस तय; कल रिटेल निवेशक लगा सकेंगे बोली केंद्र सरकार BHEL यानी, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। इसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए 3% हिस्सा बेचेगी। ग्रीन शू ऑप्शन के जरिए 2% अतिरिक्त हिस्सा बेचने का विकल्प भी रखा गया है। इस तरह सरकार कुल 5% हिस्सेदारी बेच सकती है। यह OFS आज 11 फरवरी को खुल गया है। 12 फरवरी तक इसमें निवेश कर सकते हैं। इसके लिए ₹254 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है, जो मंगलवार को बाजार बंद होने की कीमत 276 रुपए से 8% कम है। आज इसका शेयर 6% नीचे 260 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 47% बढ़कर ₹4,675 करोड़: तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 26% बढ़ा, एक साल में कंपनी का शेयर 20% चढ़ा महिंद्रा एंड महिंद्रा का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार (YoY) 47% बढ़कर ₹4,675 करोड़ हो गया है। एक साल पहले की समान तिमाही (Q3FY25) में कंपनी को ₹3,181 करोड़ का मुनाफा हुआ था। आज (11 फरवरी) को कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी किए हैं। नतीजों के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 0.16% की तेजी के साथ 3,681 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. सैमसंग का एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ 25 फरवरी को होगा: 200MP कैमरा और टाइटेनियम बॉडी के साथ आएगा अल्ट्रा, S26 और S26 प्लस भी पेश होंगे कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस साल भी तीन नए मॉडल्स- गैलेक्सी S26, S26 प्लस और S26 अल्ट्रा बाजार में उतारेगी। इस बार मुख्य फोकस एडवांस AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाले पावरफुल ‘स्नैपड्रैगन एलीट जेन 5’ प्रोसेसर पर है। तीनों फोन एनुअल इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ में पेश किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *