जंगली सूअर का शिकार कर खेत पर चल रही थी पार्टी, चार आरोपियों को पकड़ा

सागर| वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीव का शिकार करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ा है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार रात करीब 8.15 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाइगर रिजर्व के सिंगपुर परिक्षेत्र के तहत राजस्व ग्राम हरदुआ में कृष्णा कुर्मी के खेत पर कुछ लोग जंगली जानवर का मांस पकाकर खा रहे थे। सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां चार व्यक्ति पाए गए। चारों व्यक्ति जंगली सूअर का मांस खाते हुए मिले। आरोपियों की पहचान सूरज पिता छोटेलाल रायकवार उम्र 35 साल, सुरेश पिता रूपनारायण रायकवार उम्र 23 साल, सीताराम पिता धरमदास पटेल उम्र 40 साल व हरिसिंह पिता दयाली गौड़ उम्र 36 साल सभी निवासी हरदुआ के रूप में हुई। कोर्ट ने बुधवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *