14 को कार्यक्रमों की धूम, प्रशासनिक तैयारियां तेज

14 को कार्यक्रमों की धूम, प्रशासनिक तैयारियां तेज

सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज सिंहासनी गांव स्थित ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंहासनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और कला संस्कृति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन भी कर लिया जाएगा, ताकि प्रस्तुति आकर्षक और यादगार बन सके। अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर संबंधित प्रखंड के बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल का चयन भी कर लिया गया है और वहां आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं साफ-सफाई की विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महोत्सव की रूपरेखा की चाय एसडीएम ने बताया कि महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा तैयार की जा रही है, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिंहासनी महोत्सव का आयोजन पूर्व में श्रावणी महोत्सव के दौरान किया जाता रहा है। हालांकि पिछले वर्ष किसी कारणवश यह नहीं हो सका था। इस बार पहली बार महाशिवरात्रि के अवसर पर इसका आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिटी रिपोर्टर | गोपालगंज सिंहासनी गांव स्थित ऐतिहासिक धनेश्वरनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिंहासनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। 14 फरवरी को आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और कला संस्कृति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन भी कर लिया जाएगा, ताकि प्रस्तुति आकर्षक और यादगार बन सके। अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर संबंधित प्रखंड के बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल का चयन भी कर लिया गया है और वहां आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं साफ-सफाई की विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महोत्सव की रूपरेखा की चाय एसडीएम ने बताया कि महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा तैयार की जा रही है, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा सदस्य, लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सिंहासनी महोत्सव का आयोजन पूर्व में श्रावणी महोत्सव के दौरान किया जाता रहा है। हालांकि पिछले वर्ष किसी कारणवश यह नहीं हो सका था। इस बार पहली बार महाशिवरात्रि के अवसर पर इसका आयोजन किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है और श्रद्धालु इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *