निगम चुनाव की तैयारी… 22 फरवरी को डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के प्रेषण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उप विकास आयुक्त ने डिस्पैच के दिन भीड़-भाड़ से बचने के लिए समयबद्ध और चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक पोलिंग पार्टी को उनके निर्धारित वाहन और रूट की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टियों के लिए काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था। निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण एवं त्रुटिरहित संकलन। {पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन तथा रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति। {सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था। {पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण। ये हैं प्रमुख निर्देश रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानियां ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के प्रेषण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपनिर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध और त्रुटिरहित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उप विकास आयुक्त ने डिस्पैच के दिन भीड़-भाड़ से बचने के लिए समयबद्ध और चरणबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक पोलिंग पार्टी को उनके निर्धारित वाहन और रूट की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टियों के लिए काउंटरवार सुव्यवस्थित डिस्पैच व्यवस्था। निर्वाचन सामग्री किट का पूर्ण एवं त्रुटिरहित संकलन। {पोलिंग कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन तथा रैंडमाइजेशन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति। {सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती और रूट चार्ट के अनुसार वाहन व्यवस्था। {पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पुनः स्मरण। ये हैं प्रमुख निर्देश  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *