Yogi Govt High Alert: होली, महाशिवरात्रि और रमजान से पहले अलर्ट मोड में यूपी सरकार, CM Yogi ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

Yogi Govt High Alert: होली, महाशिवरात्रि और रमजान से पहले अलर्ट मोड में यूपी सरकार, CM Yogi ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

Yogi Govt on High Alert Ahead of Holi, Mahashivratri & Ramadan; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व-त्योहारों होली, महाशिवरात्रि और रमजान को देखते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। बजट पेश होने के बाद लखनऊ में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सभी मंडलों, पुलिस ज़ोन, रेंज और जनपदों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था पर सख्ती

उच्चस्तरीय बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य तथा प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर जलार्पण हेतु निकलने वाले कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 और 15 फरवरी को प्रमुख शिवधामों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। निर्देश दिए गए कि मंदिरों में सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात और पार्किंग प्रबंधन बेहतर रहे,महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 24×7 सक्रिय रहें। मंदिर परिसरों में तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार करें। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, होली और रमजान के दौरान सतर्कता। सीएम ने कहा कि होली और रमजान जैसे संवेदनशील अवसरों पर प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

एक्शन में योगी सरकार, कांवड़ यात्रा सुरक्षा, होली-रमजान पर सख्त कानून व्यवस्था निर्देश

बोर्ड परीक्षाओं पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने 18 फरवरी से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।
इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी,उड़न दस्तों की सक्रियता,सीसीटीवी और डिजिटल निगरानी व्यवस्था जैसे उपाय सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *