लल्लू भाई मॉल पर कर चोरी को लेकर छापेमारी:आयुक्त बोले-प्रतिष्ठान ने सही तरीके से कर का भुगतान नहीं किया

लल्लू भाई मॉल पर कर चोरी को लेकर छापेमारी:आयुक्त बोले-प्रतिष्ठान ने सही तरीके से कर का भुगतान नहीं किया

कैमूर के भभुआ शहर स्थित लल्लू भाई मॉल सहित बिहार के चार ठिकानों पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे से कर चोरी के आरोप में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में सेल टैक्स विभाग के मुख्यालय और कैमूर सेल टैक्स विभाग की टीमें शामिल हैं। सेल टैक्स विभाग ने आरोप लगाया है कि लल्लू भाई मॉल प्रबंधन जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। टीम के अनुसार, न तो आवश्यक डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है। छापेमारी 5 घंटे से अधिक समय से जारी है और इसके 2 घंटे और चलने की उम्मीद है। छापेमारी दल में राज्य कर उपायुक्त (मुख्यालय, पटना) कमलेश प्रसाद, राज्य कर आयुक्त (कैमूर) अभय कुमार, सतीश कुमार, उमेश कुमार दास और आशुतोष कुमार जैसे अधिकारी शामिल हैं। कैमूर जिले के राज्य कर आयुक्त अभय कुमार ने बताया कि लल्लू भाई मॉल पर जीएसटी चोरी के आरोप में छापा मारा गया है। यह प्रतिष्ठान कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ा है। एक साथ उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जिनमें मुख्य व्यावसायिक स्थल आरा के अलावा औरंगाबाद और भभुआ भी शामिल हैं। आयुक्त अभय कुमार के अनुसार, प्रतिष्ठान द्वारा सही तरीके से कर का भुगतान नहीं किया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। टीम मौके पर मौजूद कंप्यूटरों और सभी संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है। जांच दोपहर 2:30 बजे से जारी है और लगभग 6 घंटे तक चलने की संभावना है। अभय कुमार ने अन्य व्यापारियों को भी संदेश दिया कि वे जीएसटी का भुगतान सही तरीके से करें और बिल या आईसीटी के माध्यम से कर भुगतान से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यवसायी सही ढंग से कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं, वे सभी विभाग के रडार पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लल्लू भाई मॉल द्वारा कागजात और कंप्यूटर संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराने के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी। कैमूर के भभुआ शहर स्थित लल्लू भाई मॉल सहित बिहार के चार ठिकानों पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे से कर चोरी के आरोप में छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में सेल टैक्स विभाग के मुख्यालय और कैमूर सेल टैक्स विभाग की टीमें शामिल हैं। सेल टैक्स विभाग ने आरोप लगाया है कि लल्लू भाई मॉल प्रबंधन जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। टीम के अनुसार, न तो आवश्यक डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है। छापेमारी 5 घंटे से अधिक समय से जारी है और इसके 2 घंटे और चलने की उम्मीद है। छापेमारी दल में राज्य कर उपायुक्त (मुख्यालय, पटना) कमलेश प्रसाद, राज्य कर आयुक्त (कैमूर) अभय कुमार, सतीश कुमार, उमेश कुमार दास और आशुतोष कुमार जैसे अधिकारी शामिल हैं। कैमूर जिले के राज्य कर आयुक्त अभय कुमार ने बताया कि लल्लू भाई मॉल पर जीएसटी चोरी के आरोप में छापा मारा गया है। यह प्रतिष्ठान कपड़ों के व्यवसाय से जुड़ा है। एक साथ उनके चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है, जिनमें मुख्य व्यावसायिक स्थल आरा के अलावा औरंगाबाद और भभुआ भी शामिल हैं। आयुक्त अभय कुमार के अनुसार, प्रतिष्ठान द्वारा सही तरीके से कर का भुगतान नहीं किया गया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। टीम मौके पर मौजूद कंप्यूटरों और सभी संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है। जांच दोपहर 2:30 बजे से जारी है और लगभग 6 घंटे तक चलने की संभावना है। अभय कुमार ने अन्य व्यापारियों को भी संदेश दिया कि वे जीएसटी का भुगतान सही तरीके से करें और बिल या आईसीटी के माध्यम से कर भुगतान से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि जो व्यवसायी सही ढंग से कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं, वे सभी विभाग के रडार पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लल्लू भाई मॉल द्वारा कागजात और कंप्यूटर संबंधी जानकारी उपलब्ध न कराने के मामले में अलग से कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *