बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांधी मैदान, मोतिहारी में जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण ने किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अरविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार, भानु प्रकाश, खेल विभाग से मोहम्मद मुबाशिर, रमेश कुमार, अर्जित कुमार यादव, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र ओझा, प्रखंड साधन सेवी (दिव्यांगता) तुरकौलिया अमन पांडे और ऋषि राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल दिव्यांग प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक बेहतर मंच प्रदान करता है। कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया प्रतियोगिता में कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, थ्रो और अन्य खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन समिति द्वारा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 12 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में अभिनय कुमार, हरवंश कुमार, रजनीश कुमार, मानस राज, अवनीश कुमार, आनंद कुमार साहनी शामिल हैं। आयोजकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन, मोतिहारी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांधी मैदान, मोतिहारी में जिला स्तरीय दिव्यांग चयन प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण ने किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अरविंद कुमार, शारीरिक शिक्षक संघ के सचिव सुनील कुमार, भानु प्रकाश, खेल विभाग से मोहम्मद मुबाशिर, रमेश कुमार, अर्जित कुमार यादव, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र ओझा, प्रखंड साधन सेवी (दिव्यांगता) तुरकौलिया अमन पांडे और ऋषि राज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल दिव्यांग प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक बेहतर मंच प्रदान करता है। कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया प्रतियोगिता में कुल 29 दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, थ्रो और अन्य खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन समिति द्वारा बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी 12 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी प्रमंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में अभिनय कुमार, हरवंश कुमार, रजनीश कुमार, मानस राज, अवनीश कुमार, आनंद कुमार साहनी शामिल हैं। आयोजकों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में संतोष और उत्साह का माहौल देखा गया।


