दरभंगा के बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क (एसएच-17) पर बुधवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें एक ही बाइक पर सवार तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुपौल कोठीपुल के सोनपुर मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों किशोर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों किशोर अपने गांव से सुपौल बाजार की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक बिरौल दिशा से आ रही थी। सोनपुर मोड़ के पास अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव निवासी कैलाश साहनी के 17 साल के बेटे अंकित कुमार, साहनी के 17 वर्षीय बेटे पंकज कुमार सहनी,जीवछ सहनी के 16 वर्षीय बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। सड़क निर्माण कंपनी का कैंप बना स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां यह दुर्घटना हुई है वहां सड़क निर्माण कंपनी का कैंप बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों किशोर आपस में घनिष्ठ दोस्त बताए जा रहे हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक और फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि का कहना है कि जल्द ही ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी गाड़ी की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। दरभंगा के बिरौल-गंडोल मुख्य सड़क (एसएच-17) पर बुधवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें एक ही बाइक पर सवार तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुपौल कोठीपुल के सोनपुर मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों किशोर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों किशोर अपने गांव से सुपौल बाजार की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक बिरौल दिशा से आ रही थी। सोनपुर मोड़ के पास अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए सुपौल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतवाड़ा गांव निवासी कैलाश साहनी के 17 साल के बेटे अंकित कुमार, साहनी के 17 वर्षीय बेटे पंकज कुमार सहनी,जीवछ सहनी के 16 वर्षीय बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। सड़क निर्माण कंपनी का कैंप बना स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां यह दुर्घटना हुई है वहां सड़क निर्माण कंपनी का कैंप बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीनों किशोर आपस में घनिष्ठ दोस्त बताए जा रहे हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक और फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष चन्द्रमणि का कहना है कि जल्द ही ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी गाड़ी की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


