रोहतास थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे अकबरपुर-तिलौथू NH-119 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद घायल व्यक्ति करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। जानकारी के अनुसार, रोहतास से तिलौथू की ओर जा रहे एक बाइक सवार को कर्मा के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर प्रभु कुमार और अभिषेक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पहचान के लिए घायल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। रोहतास थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रोहतास थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास बुधवार शाम करीब 6 बजे अकबरपुर-तिलौथू NH-119 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद घायल व्यक्ति करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। जानकारी के अनुसार, रोहतास से तिलौथू की ओर जा रहे एक बाइक सवार को कर्मा के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर प्रभु कुमार और अभिषेक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को करीब एक घंटे तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने पहचान के लिए घायल की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। रोहतास थाना प्रभारी निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


