ललितपुर में कोच वाशिंग पिट लाइन की मांग:सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की

ललितपुर में कोच वाशिंग पिट लाइन की मांग:सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की

झांसी-ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। सांसद शर्मा ने ललितपुर में ‘कोच वाशिंग पिट लाइन’ के निर्माण की प्रमुख मांग रखी। उन्होंने बताया कि इससे ट्रेनों की बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने झांसी में यातायात समस्या को देखते हुए हसारी रोड पर फोर-लेन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के शीघ्र निर्माण और उसकी वित्तीय स्वीकृति का आग्रह किया। क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सांसद अनुराग शर्मा ने जोर देकर कहा कि उनके क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इसकी प्रगति के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *