शादी में डांस कर रहे दूल्हे के मामा की मौत:आलीराजपुर में हल्दी की रस्म में पत्नी के साथ कर रहे थे डांस, हार्ट अटैक आया

शादी में डांस कर रहे दूल्हे के मामा की मौत:आलीराजपुर में हल्दी की रस्म में पत्नी के साथ कर रहे थे डांस, हार्ट अटैक आया

आलीराजपुर के छक्कला गांव में एक शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के मामा मामा राकेश वाणी को हार्ट अटैक आ गया। उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राकेश वाणी अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर खुशी-खुशी नाच रहे थे। परिवार के लोग भी जश्न में शामिल थे। नाचने के बाद वे पानी पीने के लिए स्टेज से नीचे उतरे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पत्नी के साथ हंसते हुए स्टेज पर कर रहे थे डांस परिजनों के अनुसार, मौत से कुछ ही मिनट पहले राकेश अपनी पत्नी के साथ हंसते-नाचते नजर आ रहे थे। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया। जहां कुछ देर पहले शहनाई बज रही थी, वहीं अचानक चीख-पुकार मच गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राकेश वाणी को स्टेज पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *