पूर्णिया में बेलगाम हाइवा ने चाचा-भतीजा को कुचला:भतीजे की मौत, चाचा जख्मी; दोनों बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे थे

पूर्णिया में बेलगाम हाइवा ने चाचा-भतीजा को कुचला:भतीजे की मौत, चाचा जख्मी; दोनों बाइक से डॉक्टर के पास जा रहे थे

पूर्णिया में चाचा-भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। यहां बेलगाम हाइवा ने भतीजे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चाचा भतीजे को बाइक से लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। जख्मी चाचा का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है, जबकि भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा टोल प्लाजा माफ़ा गेट के पास हुई। मृत भतीजे की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के तीनटंगा गोरियर गांव निवासी पप्पू मंडल के बेटे नवनीत कुमार 12 के रूप में हुई है। जबकि जख्मी चाचा का नाम चंदन कुमार है। हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर बच्चे के दादा विशु मंडल ने बताया कि नवनीत कुमार अपने चाचा चंदन कुमार के साथ घर से शहर के लाइन बाजार के लिए निकला था। वो चाचा की बाइक से डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा टोल प्लाजा माफ़ा गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भतीजा और चाचा सड़क पर जा गिरे। भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक भतीजे पर चढ़ा दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जबकि, चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद लोगों ने कॉल कर पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवा को पुलिस ने किया जब्त मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया पुलिस ने बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया है। मिले आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया में चाचा-भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। यहां बेलगाम हाइवा ने भतीजे को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चाचा भतीजे को बाइक से लेकर डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। जख्मी चाचा का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है, जबकि भतीजे के शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा टोल प्लाजा माफ़ा गेट के पास हुई। मृत भतीजे की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के तीनटंगा गोरियर गांव निवासी पप्पू मंडल के बेटे नवनीत कुमार 12 के रूप में हुई है। जबकि जख्मी चाचा का नाम चंदन कुमार है। हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर बच्चे के दादा विशु मंडल ने बताया कि नवनीत कुमार अपने चाचा चंदन कुमार के साथ घर से शहर के लाइन बाजार के लिए निकला था। वो चाचा की बाइक से डॉक्टर के पास जा रहा था। इसी दौरान मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा टोल प्लाजा माफ़ा गेट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भतीजा और चाचा सड़क पर जा गिरे। भागने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रक भतीजे पर चढ़ा दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जबकि, चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटता देख चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद लोगों ने कॉल कर पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हाइवा को पुलिस ने किया जब्त मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया पुलिस ने बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया है। मिले आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *