अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगई चौक के पास मंगलवार की शाम 4 बदमाशों ने स्कॉर्पियो लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार आरोपियों ने पहले मैनपाट घूमने जाने के लिए स्कॉर्पियो बुक कराई। सभी मैनपाट घूमने भी गए, लेकिन लौटते समय उनकी नीयत बिगड़ गई और उन्होंने वाहन चला रहे स्कॉर्पियो मालिक का बेल्ट से गला दबाया और मारपीट (Scorpio loot) की। वाहन मालिक उनसे किसी तरह बचकर वाहन से उतरा। इसके बाद आरोपी वहां से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने देर रात स्कॉर्पियो को कोरबा के जंगल क्षेत्र से बरामद कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
शहर के भट्ठी रोड निवासी अंकित सिन्हा की स्कॉर्पियो (Scorpio loot) क्रमांक सीजी 15 सीजे 5333 किराए पर चलती है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पुराना बस स्टैंड से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि 4 लोग मैनपाट जाने के लिए स्कॉर्पियो बुक करना चाहते हैं।
अंकित वाहन लेकर पुराना बस स्टैंड पहुंचा और चारों अज्ञात व्यक्तियों (Scorpio loot) को लेकर मैनपाट गया। घूमने के बाद शाम को वापस लौटते समय दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगई चौक के पास पीछे बैठे एक युवक ने उल्टी आने का बहाना बनाकर वाहन रुकवाया।
Scorpio loot: बेल्ट से गला दबाकर हमला
इसी दौरान एक बदमाश ने चालक के गले में बेल्ट डालकर दबाना शुरू कर दिया और अन्य आरोपियों ने मारपीट की। जान बचाने के लिए चालक वाहन से उतर गया। इसके बाद चारों आरोपी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार (Scorpio loot) हो गए।

कोरबा के जंगल में छोड़ा वाहन
घटना के बाद चालक किसी तरह दरिमा थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी राजेश अग्रवाल ने जिले के सभी थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन जांच (Scorpio loot) के निर्देश दिए।
दरिमा थाना प्रभारी राजेश खलखो के अनुसार कोरबा पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पकड़े जाने के डर से बदमाश स्कॉर्पियो को कोरबा के जंगल में छोडक़र फरार (Scorpio loot) हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।


