बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल की ‘करीबी’ की हुई मौत, एक्टर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल की ‘करीबी’ की हुई मौत, एक्टर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Boman Irani Mourns Pet Dog Lisa Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी इन दिनों गहरे दुख में हैं। एक्टर ने सभी फैंस के साथ एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि वो इस वक्त पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए ‘करीबी’ के लिए अपने प्यार को बयां किया है।

एक्टर की ‘करीबी’ का हुआ निधन (Boman Irani Mourns Pet Dog Lisa Death)

दरअसल अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके बेहद प्यारे पालतू डॉग लीसा का निधन हो गया है। इस खबर को साझा करते हुए बोमन काफी इमोशनल दिखे। बुधवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लीसा के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं और एक लंबा भावुक संदेश लिखा।

बोमन ईरानी ने पोस्ट में बयां किया दर्द

बोमन ईरानी ने अपनी पोस्ट में लीसा के प्रति अपना प्यार और लगाव शब्दों में बयां किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘तुम सबसे ज्यादा ध्यान चाहने वाली, सबसे ज्यादा लाड-प्यार पाने वाली, हर दिन सबसे ज्यादा याद की जाने वाली डॉग थीं। ऐसा क्यों? क्योंकि तुम सबसे शाही, सबसे नेक और सबसे दयालु आत्मा थीं, जो कभी इस दुनिया में आई।’

‘तुमसे मिलकर डॉग लवर बन गए’ (Boman Irani Mourns Pet Dog Lisa Death)

अभिनेता ने आगे लिखा- ‘मैंने उन लोगों को भी तुम्हारे सामने पिघलते देखा है जो कुत्तों को पसंद नहीं करते थे। जो कुत्तों से दूरी बनाते थे, वो भी तुमसे मिलकर डॉग लवर बन गए। और जो पहले से ही कुत्तों से प्यार करते थे, उन्होंने तुम्हें ‘सबसे बेहतरीन’ का दर्जा दिया।’

परिवार की ओर से लीसा को किया याद

बोमन ने अपने परिवार की ओर से भी लीसा को याद किया। उन्होंने बताया कि घर का हर सदस्य उसे बेहद मिस करेगा। अपने संदेश के आखिर में अभिनेता ने लिखा- ‘मैंने देखा है कि जब तुम कमरे में आती थीं तो गुस्सा प्यार में बदल जाता था। तुम्हारी मौजूदगी से उदासी पल भर में दूर हो जाती थी। एक शाही भौंक से तुम बहस तक बंद करवा देती थीं, क्योंकि तुम्हें लोगों का झगड़ना पसंद नहीं था। तुम्हारी ऊर्जा हर बुराई को दूर करती और हर अच्छाई को अपनी ओर खींचती थी। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे, मेरी प्यारी लीसा।’

अनुपम खेर ने जताया शोक

जैसे ही बोमन ईरानी ने ये पोस्ट साझा की, उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अनुपम खेर ने भी कमेंट सेक्शन में शोक व्यक्त किया। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी दुख जताते हुए टूटे दिल और उदासी वाले इमोजी के जरिए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

बोमन अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लीसा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किया करते थे। उनके पोस्ट से साफ झलकता था कि लीसा सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अहम हिस्सा थी।

बोमन ईरानी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी हाल ही में प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डॉ. पद्मभूषण का किरदार निभाया। फिलहाल उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है। लीसा के निधन से बोमन ईरानी और उनका परिवार गहरे शोक में है। उनका ये भावुक संदेश इस बात का प्रमाण है कि पालतू जानवर इंसान की जिंदगी में कितनी खास जगह रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *