T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के पास बहुत बड़ा मौका, नामीब‍िया-पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के पास बहुत बड़ा मौका, नामीब‍िया-पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय

12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में संजू एक बार फिर बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे। दरअसल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है। 

Sanju Samson, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को फ़र्स्ट चॉइस विकेट कीपर माना जा रहा था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में फ्लॉप रहने के चलते उन्हें प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया और ईशान किशन को सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन अब एक बार फिर सैमसन के पास खुद को साबित करने का मौका है।

संजू के पास बहुत बड़ा मौका

12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में संजू एक बार फिर बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देंगे। दरअसल विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा है। उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने की संभावना न के बराबर है।

अभिषेक पेट में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती

अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन की वजह से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी परेशानी का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस पर स्पष्टता नहीं है। नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर भी संशय है।

अभिषेक को तेज बुखार

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ हुए मैच के पहले से ही पेट की परेशानी का सामना कर रहे हैं। यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत आराम के लिए उन्हें ड्रिप लगाई गई थी। यूएसए के खिलाफ अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उनकी जगह संजू सैमसन ने फील्डिंग की थी। अभिषेक मैच के बाद भी फील्ड पर नहीं आए थे।

नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा के न खेलने की स्थिति में संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत के लिए भेजा जा सकता है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि अभिषेक के पेट में कुछ दिक्कतें हैं। हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

वाशिंगटन सुंदर की भी होगी वापसी

डोएशेट ने कहा कि वाशिंगटन सुंदर 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दूसरे ग्रुप-स्टेज मैच से पहले भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। वह स्क्वॉड के साथ ट्रेनिंग करेंगे। जसप्रीत पर भी उन्होंने अपडेट देते हुए कहा कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद बॉलिंग कर रहे हैं, और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और गेंदबाजी करेंगे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *