कटिहार सदर अस्पताल में 2 आशा अरेस्ट:दलाली के आरोप में 10 आशा कर्मियों पर FIR दर्ज, DM बोले- जांच की जाए

कटिहार सदर अस्पताल में 2 आशा अरेस्ट:दलाली के आरोप में 10 आशा कर्मियों पर FIR दर्ज, DM बोले- जांच की जाए

कटिहार सदर अस्पताल में कथित दलाली के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। अभियान के तहत दो आशा कर्मियों को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि कुल दस आशा कर्मियों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिखित आवेदन के बाद मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुछ आशा कर्मी मरीजों से अवैध वसूली कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे थे। इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लिया गया। डीएम के निरीक्षण की देखें PHOTOS… 3 दिन पहले डीएम ने सदर अस्पताल का किया था निरीक्षण दरअसल, तीन दिन पूर्व जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्थित व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और कई आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में दलाली और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आईं। डीएम के निर्देश पर वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच शुरू की। नामजद आरोपियों की तलाश और भूमिका की जांच जारी प्राथमिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर पाते हुए दस आशा कर्मियों को नामजद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच जारी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अस्पताल परिसर में दलाली और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दलाली और उगाही के मामले में कार्रवाई कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा है कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ आशा कार्यकर्ता दलाली का काम करती हैं। अस्पताल में जो मरीज इलाज के लिए आते थे। उनसे डील कर पैसे की उगाही की जाती है । इसी क्रम में नगर थाना में एक मामला दर्ज हुआ है। लगभग 10 आशा कार्यकर्ता पर और इसमें दो आशा कर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है बाकी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। कटिहार सदर अस्पताल में कथित दलाली के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। अभियान के तहत दो आशा कर्मियों को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि कुल दस आशा कर्मियों के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के लिखित आवेदन के बाद मामला दर्ज पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुछ आशा कर्मी मरीजों से अवैध वसूली कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे थे। इस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लिया गया। डीएम के निरीक्षण की देखें PHOTOS… 3 दिन पहले डीएम ने सदर अस्पताल का किया था निरीक्षण दरअसल, तीन दिन पूर्व जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अव्यवस्थित व्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और कई आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर में दलाली और अवैध वसूली की शिकायतें सामने आईं। डीएम के निर्देश पर वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने जांच शुरू की। नामजद आरोपियों की तलाश और भूमिका की जांच जारी प्राथमिक जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर पाते हुए दस आशा कर्मियों को नामजद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश और उनकी भूमिका की जांच जारी है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी अस्पताल परिसर में दलाली और अवैध वसूली जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दलाली और उगाही के मामले में कार्रवाई कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा है कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ आशा कार्यकर्ता दलाली का काम करती हैं। अस्पताल में जो मरीज इलाज के लिए आते थे। उनसे डील कर पैसे की उगाही की जाती है । इसी क्रम में नगर थाना में एक मामला दर्ज हुआ है। लगभग 10 आशा कार्यकर्ता पर और इसमें दो आशा कर्मी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है बाकी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *