गिरिडीह में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह जमुआ थाना क्षेत्र के तारा गांव का निवासी था। हादसा सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह मोड़ पर ट्रक की टक्कर से हुआ। सत्यम कुमार एक मोटरसाइकिल शोरूम में कार्यरत था। वह एक शोरूम से नई बाइक लेकर दूसरे शोरूम पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान बागोडीह मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक समेत युवक को लगभग 15 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक व खलासी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से बागोडीह मोड़ पर यातायात नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। गिरिडीह में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह जमुआ थाना क्षेत्र के तारा गांव का निवासी था। हादसा सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह मोड़ पर ट्रक की टक्कर से हुआ। सत्यम कुमार एक मोटरसाइकिल शोरूम में कार्यरत था। वह एक शोरूम से नई बाइक लेकर दूसरे शोरूम पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान बागोडीह मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक समेत युवक को लगभग 15 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भयावह हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सरिया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक व खलासी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। उन्होंने प्रशासन से बागोडीह मोड़ पर यातायात नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।


