सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें Bank Of Baroda Admit Card 2026

सीधे इस लिंक से डाउनलोड करें Bank Of Baroda Admit Card 2026

Bank Of Baroda Admit Card 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऑफिस असिस्टेंट(Peon) के 500 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक की ओर से साफ कर दिया गया है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगा। यानी परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना अनिवार्य है।

Bank Of Baroda Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इसे अलग-अलग शिफ्ट में कराया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दर्ज है। किसी भी तरह की गलती दिखे तो तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।

Bank Of Baroda Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाना होगा।
उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में क्लिक करें।
‘Current Openings’ में जाकर “Office Assistant (Peon) Admit Card 2026” लिंक चुनें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

Bank Of Baroda Admit Card 2026

Bank Of Baroda Exam 2026: कैसा रहेगा परीक्षा पैटर्न?

प्रारंभिक परीक्षा में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न MCQ होंगे और परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। तीन विषयों से सवाल आएंगे। जिसमें अंग्रेजी भाषा (25 प्रश्न), प्रारंभिक गणित (25 प्रश्न), रीजनिंग/साइकोमेट्रिक टेस्ट (25 प्रश्न) शामिल है। हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। वहीं, गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *