मऊगंज पुलिस ने मिलिट्री भर्ती के युवाओं को रवाना किया:बुके देकर दी शुभकामनाएं, एसडीओपी ने हरी झंडी दिखाई

मऊगंज पुलिस ने मिलिट्री भर्ती के युवाओं को रवाना किया:बुके देकर दी शुभकामनाएं, एसडीओपी ने हरी झंडी दिखाई

मऊगंज पुलिस ने देश सेवा के सपने देख रहे युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में बुधवार सुबह पुलिस ग्राउंड मऊगंज से मिलिट्री भर्ती के लिए जा रहे युवाओं को रवाना किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक मऊगंज पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से आए युवक-युवतियां शामिल हुए, जो मिलिट्री भर्ती परीक्षा में भाग लेने जा रहे थे। एसडीओपी सचि पाठक और यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने सभी अभ्यर्थियों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का अवसर है, जिसके लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प आवश्यक है। इस पहल से युवाओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति अधिक प्रतिबद्ध बनाते हैं। मऊगंज पुलिस की यह पहल जिले के युवाओं को आगे बढ़ाने और उनमें राष्ट्र सेवा की भावना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एसडीओपी सचि पाठक ने कहा, “यदि लगन, मेहनत और देश सेवा का जज़्बा हो तो कोई भी मंज़िल कठिन नहीं होती। मऊगंज के युवा जिस जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, उस पर पूरे जिले को गर्व है। हमें विश्वास है कि ये युवा सफल होकर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *