हापुड़ के कोतवाली नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के पास एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार वेगनर थी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा। हालांकि, श्याम नगर फाटक बंद होने के कारण वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश कर रही है।


