औरंगाबाद में चोरों ने सुनसान घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में दो सगे भाइयों के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए नगद सहित करोड़ों के जेवरात उड़ा लिए। घटना करमा रोड स्थित वार्ड नंबर-7 के गली नंबर-4 के संस्कार कॉलोनी की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।गृह स्वामी शंकर दयाल सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई की शादी थी। पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव गया हुआ था। नौ फरवरी को बारात थी। बारात से लौटने के बाद सभी लोग गांव पर ही रुके थे, उसी रात चोरों ने उनके और उनके छोटे भाई के घर को निशाना बनाया। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर पहले छोटे भाई के मकान में घुसे। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। हालांकि, वहां से उन्हें ज्यादा सामान हाथ नहीं लगा। चोर बगल में स्थित शंकर दयाल सिंह के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों की तलाशी ली। एक कमरे में कुछ नहीं मिलने पर दूसरे कमरे में रखे दीवान पलंग को तोड़ दिया और पास में रखे बक्से को भी तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख 30 हजार रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शंकर दयाल सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उनके अपने गहनों के अलावा उनकी दो बहनों के भी गहने घर में सुरक्षित रखे गए थे। एक बहन बंटी सिंह पंजाब के जालंधर स्थित मानसा में रहती हैं, जबकि, दूसरी बहन सीमा बारुण प्रखंड के गोपी बिगहा गांव में रहती हैं। दोनों के घरों की सुरक्षा को देखते हुए गहने पिंकी देवी के यहां रखे गए थे। चोरों ने सभी गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर दी जानकारी मंगलवार को पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। पड़ोसियों ने बताया कि घर के बाहर जेवर के बैग और कुछ आभूषण बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही शंकर दयाल सिंह परिवार के साथ लौटे तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। गहनों और नकदी की जांच की गई तो सब गायब मिला। यह देख परिजन बिलख उठे। लाखों का आभूषण ले गए चोर घटनास्थल से टूटे हुए ताले और चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस स्थान की घेराबंदी की, जहां से जेवरात के बैग और अन्य सामान मिला था। शंकर दयाल सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार 14 सोने की अंगूठियां, दो सोने के कंगन, दो सोने की चेन, छह सोने के लॉकेट, एक सोने का हार, पांच जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन सोने के टीका, तीन सोने की नथिया, दो जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी सोने की कुंडल बाली, चार सोने की नथुनी, आठ जोड़ी चांदी की पायल, 18 चांदी के सिक्के, 23 चांदी की बिछिया और एक लाख 30 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रंजीत मेहता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं और पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए। नगर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। औरंगाबाद में चोरों ने सुनसान घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में दो सगे भाइयों के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए नगद सहित करोड़ों के जेवरात उड़ा लिए। घटना करमा रोड स्थित वार्ड नंबर-7 के गली नंबर-4 के संस्कार कॉलोनी की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।गृह स्वामी शंकर दयाल सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई की शादी थी। पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव गया हुआ था। नौ फरवरी को बारात थी। बारात से लौटने के बाद सभी लोग गांव पर ही रुके थे, उसी रात चोरों ने उनके और उनके छोटे भाई के घर को निशाना बनाया। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर पहले छोटे भाई के मकान में घुसे। दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। हालांकि, वहां से उन्हें ज्यादा सामान हाथ नहीं लगा। चोर बगल में स्थित शंकर दयाल सिंह के घर पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों की तलाशी ली। एक कमरे में कुछ नहीं मिलने पर दूसरे कमरे में रखे दीवान पलंग को तोड़ दिया और पास में रखे बक्से को भी तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख 30 हजार रुपए नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। शंकर दयाल सिंह की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उनके अपने गहनों के अलावा उनकी दो बहनों के भी गहने घर में सुरक्षित रखे गए थे। एक बहन बंटी सिंह पंजाब के जालंधर स्थित मानसा में रहती हैं, जबकि, दूसरी बहन सीमा बारुण प्रखंड के गोपी बिगहा गांव में रहती हैं। दोनों के घरों की सुरक्षा को देखते हुए गहने पिंकी देवी के यहां रखे गए थे। चोरों ने सभी गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर दी जानकारी मंगलवार को पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। पड़ोसियों ने बताया कि घर के बाहर जेवर के बैग और कुछ आभूषण बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही शंकर दयाल सिंह परिवार के साथ लौटे तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। गहनों और नकदी की जांच की गई तो सब गायब मिला। यह देख परिजन बिलख उठे। लाखों का आभूषण ले गए चोर घटनास्थल से टूटे हुए ताले और चोरी में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस स्थान की घेराबंदी की, जहां से जेवरात के बैग और अन्य सामान मिला था। शंकर दयाल सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार 14 सोने की अंगूठियां, दो सोने के कंगन, दो सोने की चेन, छह सोने के लॉकेट, एक सोने का हार, पांच जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन सोने के टीका, तीन सोने की नथिया, दो जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी सोने की कुंडल बाली, चार सोने की नथुनी, आठ जोड़ी चांदी की पायल, 18 चांदी के सिक्के, 23 चांदी की बिछिया और एक लाख 30 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रंजीत मेहता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं और पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए। नगर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।


