दरभंगा में 6 साल की बच्ची को कुचला, मौत:सीने के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारालाही वार्ड नंबर-7 में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने 3 भाइयों की इकलौती बहन थी।
रूपा कुमारी मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी मां के साथ घर का राशन लेने निकली थी। राशन लेकर लौटने के दौरान उसकी मां शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन बच्ची के सीने के ऊपर से गुजर गया और चालक मौके से फरार हो गया। दोषी की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल लोहरसारी चौक से लगभग 200 मीटर आगे बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के पिता कपिलदेव यादव, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उन्होंने बताया कि उनके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे इलाज के लिए DMCH भेजा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारालाही वार्ड नंबर-7 में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान रूपा कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने 3 भाइयों की इकलौती बहन थी।
रूपा कुमारी मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी मां के साथ घर का राशन लेने निकली थी। राशन लेकर लौटने के दौरान उसकी मां शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन बच्ची के सीने के ऊपर से गुजर गया और चालक मौके से फरार हो गया। दोषी की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को आनन-फानन में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल लोहरसारी चौक से लगभग 200 मीटर आगे बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के पिता कपिलदेव यादव, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, उन्होंने बताया कि उनके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसे इलाज के लिए DMCH भेजा गया था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *