कासगंज जनपद की कोतवाली सोरों क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैहल गई। किशोर का शव गांव में उसके ही घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची। जंहा पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। किशोर की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। आपको बता दें मृतक 16 वर्षीय किशोर का नाम श्याम सुंदर पुत्र किशन लाल था। जोकि कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कंडेलगंज का रहने वाला था। मृतक के परिजनों के अनुसार उनके गांव के रहने वाले यशेंद्र के यहां बीते दिवस बेटी की शादी समारोह चल रहा था। जिसमें श्याम सुंदर घरेलू कार्य करने गया हुआ था, गांव में बारात चढ़ने के बाद ग्रामीणों ने श्याम सुंदर को उसके घर के पास गली में मृत अवस्था में पड़ा देखा, तो इसकी जानकारी श्याम सुंदर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही श्याम सुंदर के परिजन मौके पर जा पहुंचे,जंहा किशोर के परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची।और पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं श्यामसुंदर की मौत के बाद से उसकी मां शीला, भाई देवेंद्र व गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर सोरों के प्रभारी जगदीश चंद्र के मुताविक किशोर के शव को पीएम को भेजा गया है। और पीएम रिपोर्ट आने के बाद किशोर की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। और पुलिस किशोर की मौत होने के मामले में गांव में लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।


