Ind vs Pak Head to Head: आंकड़ों की जबानी, कौन किस पर भारी? 15 फरवरी के महामुकाबले से पहले देखें टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक के सबसे रोमांचक आंकड़े। जानिए हर वो हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स जो इस राइवलरी को दुनिया का सबसे बड़ा फेस-ऑफ बनाता है…
T20 World Cup 2026, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बात है। जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो स्टेडियम में शोर इतना होता है कि अपनी ही आवाज सुनाई नहीं देती और सरहद के दोनों तरफ सड़कें सूनी हो जाती हैं। टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान का अब तक कुल 16 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें ने भारत 13 मैच जीते, इसमें 2007 का वो ऐतिहासिक बॉल-आउट भी शामिल है। वहीँ पाकिस्तान ने सिर्फ 3 ही मैच जीते।
क्या वाकई नॉर्मल होगा यह मैच?
15 फरवरी को फिर वही महाजंग होगी, लेकिन इस बार मैदान से पहले जुबानी जंग छिड़ चुकी है। पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने यह कहकर खलबली मचा दी कि उनके लिए यह ‘एक नॉर्मल मैच’ है। पर हम और आप जानते हैं कि भारत – पाकिस्तान का मैच कभी भी नॉर्मल नहीं होता। मैदान के बाहर ये माइंड गेम्स शुरू हो चुके हैं, और अब देखना यह है कि 15 फरवरी को दबाव को झेलकर कौन बाजी मारता है।
IND vs PAK का आमना – सामना
उन आंकड़ों पर नजर डालते हैं जो गवाही देते हैं कि इस राइवलरी में अब तक किसका पलड़ा भारी रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है। 2007 के फाइनल से 2024 के न्यूयॉर्क मैच तक भारत ने अक्सर दबदबा बनाया, पर 2021 की हार याद दिलाती है कि पाकिस्तान कभी भी पलटवार कर सकता है।
| टीम 1 | टीम 2 | विजेता | अंतर | मैदान | तारीख |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 5 विकेट | दुबई (DICS) | 28 सितंबर, 2025 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 6 विकेट | दुबई (DICS) | 21 सितंबर, 2025 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 7 विकेट | दुबई (DICS) | 14 सितंबर, 2025 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 6 रन | न्यूयॉर्क | 9 जून, 2024 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 4 विकेट | मेलबर्न | 23 अक्टूबर, 2022 |
| भारत | पाकिस्तान | पाकिस्तान | 5 विकेट | दुबई (DICS) | 4 सितंबर, 2022 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 5 विकेट | दुबई (DICS) | 28 अगस्त, 2022 |
| भारत | पाकिस्तान | पाकिस्तान | 10 विकेट | दुबई (DICS) | 24 अक्टूबर, 2021 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 6 विकेट | ईडन गार्डन्स | 19 मार्च, 2016 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 5 विकेट | मीरपुर | 27 फरवरी, 2016 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 7 विकेट | मीरपुर | 21 मार्च, 2014 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 11 रन | अहमदाबाद | 28 दिसंबर, 2012 |
| भारत | पाकिस्तान | पाकिस्तान | 5 विकेट | बेंगलुरु | 25 दिसंबर, 2012 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 8 विकेट | कोलंबो (RPS) | 30 सितंबर, 2012 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 5 रन | जोहान्सबर्ग | 24 सितंबर, 2007 |
| भारत | पाकिस्तान | टाई (भारत जीता) | बॉल-आउट | डरबन | 14 सितंबर, 2007 |
हाई स्कोर बनाम लो स्कोर
रनों की बात करें तो भारत का 192 (अहमदाबाद, 2012) और पाकिस्तान का 182 (दुबई, 2022) सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन दबाव का आलम यह है कि पाकिस्तान 2016 में महज 83 पर ढेर हो गया था, तो वहीं 2024 में भारत ने सिर्फ 119 रन बनाकर भी अपनी गेंदबाजी के दम पर जीत छीन ली थी।
| टीम | सबसे बड़े स्कोर | नतीजा | तारीख |
| भारत | 192/5 | जीता | 28 दिसंबर, 2012 |
| पाकिस्तान | 182/5 | जीता | 4 सितंबर, 2022 |
| पाकिस्तान | 181/7 | हारा | 28 दिसंबर, 2012 |
| भारत | 181/7 | हारा | 4 सितंबर, 2022 |
| भारत | 174/4 | जीता | 21 सितंबर, 2025 |
| टीम | सबसे छोटे स्कोर | नतीजा | तारीख |
| पाकिस्तान | 83 | हारा | 27 फरवरी, 2016 |
| पाकिस्तान | 113/7 | हारा | 9 जून, 2024 |
| भारत | 119 | जीता | 9 जून, 2024 |
| पाकिस्तान | 127/9 | हारा | 14 सितंबर, 2025 |
| पाकिस्तान | 128 | हारा | 30 सितंबर, 2012 |
कोहली बनाम पाक आर्मी
जब बात मोस्ट रन्स की आती है, तो 492 रन और 70+ के औसत के साथ किंग कोहली की बराबरी करने वाला कोई नहीं है। पाकिस्तान के लिए कोहली आज भी एक अनसुलझी पहेली हैं। वहीं, पाकिस्तान इस बार मोहम्मद रिजवान और साहिबजादा फरहान की फॉर्म के भरोसे मैदान में उतरेगा।
| खिलाड़ी | मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
| विराट कोहली (IND) | 11 | 492 | 70.28 | 123.92 |
| मोहम्मद रिजवान (PAK) | 5 | 228 | 57.00 | 111.76 |
| शोएब मलिक (PAK) | 9 | 164 | 27.33 | 103.79 |
| मोहम्मद हफीज (PAK) | 8 | 156 | 26.00 | 118.18 |
| साहिबजादा फरहान (PAK) | 3 | 155 | 51.66 | 122.04 |
किसके उड़े छक्के?
लेकिन असली छक्के तो गेंदबाज छुड़ाते हैं। हार्दिक पांड्या इस जंग के सबसे बड़े शिकारी रहे हैं, जिन्होंने 15 विकेट लेकर पाकिस्तानी मिडिल आर्डर की कमर तोड़ी है। भुवनेश्वर की स्विंग और बुमराह की यॉर्कर ने भी कई बार पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हक्का-बक्का किया है। वहीं इस बार पाकिस्तान की उम्मीदें हारिस रऊफ और नसीम शाह की रफ्तार पर टिकी हैं।
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | बेस्ट बॉलिंग | इकोनॉमी |
| हार्दिक पांड्या (IND) | 9 | 15 | 3/8 | 7.96 |
| भुवनेश्वर कुमार (IND) | 7 | 11 | 4/26 | 7.26 |
| उमर गुल (PAK) | 6 | 11 | 4/37 | 8.27 |
| जसप्रीत बुमराह (IND) | 7 | 9 | 3/14 | 6.91 |
| हारिस रऊफ (PAK) | 7 | 9 | 3/21 | 8.66 |
किसमें कितना है दम?
15 फरवरी करीब है और मैदान के बाहर का पारा सातवें आसमान पर है। पाकिस्तान नए माइंडसेट के साथ इतिहास बदलने को तैयार है, तो टीम इंडिया अपनी बादशाहत बचाने के लिए बेताब। अब बस देखना यह है कि कोलंबो के मैदान पर कौन बाजी मारेगा और किसमें कितना है दम!
Sports – Patrika | CMS


