तमिलनाडु चुनाव की तैयारियाँ हुई तेज़, बजट सत्र के बाद सीएम स्टालिन शुरू करेंगे सीट शेयरिंग पर चर्चा

तमिलनाडु चुनाव की तैयारियाँ हुई तेज़, बजट सत्र के बाद सीएम स्टालिन शुरू करेंगे सीट शेयरिंग पर चर्चा

तमिलनाडु (Tamilnadu) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) ने चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। हालांकि पार्टी ने गठबंधन के सहयोगियों के साथ शीट शेयरिंग पर फैसला कुछ दिन के लिए टाल दिया है। डीएमके ने जानकारी दी है कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर गठबंधन के सहयोगियों के साथ 22 फरवरी को राज्य बजट सत्र खत्म होने के बाद शुरू होगी।

क्या है सीएम स्टालिन की योजना?

तमिलनाडु में चुनाव से पहले सीट शेयरिंग के लिए राज्य के सीएम और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन (MK Stalin) अपनी योजना के तहत जल्द ही एक खास कमेटी बनाएंगे। इस कमेटी का फोकस विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर रहेगा।

आसानी से होगी चर्चा

डीएमके की तरफ से जानकारी दी गई कि गठबंधन पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत करने के लिए कमेटी का गठन होने के बाद आसानी से चर्चा होगी। डीएमके ने साफ कर दिया कि उनके और कांग्रेस के बीच रिश्ते मजबूत और अच्छे हैं और सीट शेयरिंग की चर्चा के दौरान मौजूदा गठबंधन की स्थिरता पर जोर रहेगा।

बजट सत्र पूरा होते ही डीएमके का चुनावी मोड होगा ऑन

तमिलनाडु विधानसभा में बजट सत्र पूरा होते है डीएमके का चुनावी मोड ऑन हो जाएगा। पार्टी ने यह भी बताया कि उसके नेता और कैडर अभी पूरे तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर जमीनी काम में जुटे हैं। वहीं एसआईआर के काम में भी पार्टी पदाधिकारियों की भागेदारी बनी हुई है।

कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

डीएमके के लाखों कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि हर योग्य वोटर का नाम रोल में शामिल हो। इसके अलावा डीएमके ने ‘मेरा बूथ, विजयी बूथ’ जैसे कैंपेन के ज़रिए पूरे राज्य में अपनी लामबंदी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *