किशनगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:ईमेल में जज चैंबर-वॉशरूम में विस्फोटक लगाने की सूचना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किशनगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी:ईमेल में जज चैंबर-वॉशरूम में विस्फोटक लगाने की सूचना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किशनगंज व्यवहार न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी देने वाले ने दावा किया कि जज चैंबर, वॉशरूम और अन्य स्थानों पर आरडीएक्स जैसे विस्फोटक लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट से उड़ाया जा सकता है। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गए। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की सहायता से पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। जनता से शांति बनाए रखने की अपील किशनगंज एक सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही संवेदनशील है। इस धमकी के मद्देनजर पुलिस ने न्यायालय के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त, बिहार-बंगाल सीमा पर भी वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। किशनगंज व्यवहार न्यायालय को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी देने वाले ने दावा किया कि जज चैंबर, वॉशरूम और अन्य स्थानों पर आरडीएक्स जैसे विस्फोटक लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट से उड़ाया जा सकता है। धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गए। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की सहायता से पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। जनता से शांति बनाए रखने की अपील किशनगंज एक सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही संवेदनशील है। इस धमकी के मद्देनजर पुलिस ने न्यायालय के दोनों मुख्य प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त, बिहार-बंगाल सीमा पर भी वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *