कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया(BC) के सरे शहर में जबरन वसूली के मामलों में लगातार बढ़ रहे हैं। सरे शहर में पंजाबी कारोबारी गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। ऐसे में सरे शहर की पुलिस ने पंजाबी में एक एडवाइजरी जारी की है। कनाडा की BC पुलिस का कहना है कि, हाल के महीनों में सरे समेत पूरे कनाडा में रंगदारी के मामलों का ट्रेंड देखा गया है। पीड़ितों को लेटर, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। कनाडा की जांच एजेंसियां इन दिनों रंगदारी के मामलों की जांच में जुटी हैं। कनाडा पुलिस ने अब अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो और टेक्स्ट के जरिए पंजाबी में एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास रंगदारी मांगने वालों की जानकारी है तो वो पुलिस को दें। पुलिस ने इसके लिए बाकायदा इनाम की राशि भी रखी है। जून 2025 के बाद तेजी से बढ़े मामले पुलिस के मुताबिक, जून 2025 से सरे में फिरौती की धमकियों और उनसे जुड़ी हिंसा के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। सरे पुलिस सर्विसेज ने विशेष रणनीति अपनाते हुए कई कदम उठाए। पुलिस ने अब एक हेल्प लाइन Surrey Extortion Tip Line (236-485-5149) शुरू की गई, जिसे सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मॉनिटर किया जाता है। जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम City of Surrey ने भी इस अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी देने वालों के लिए 2.5 लाख डॉलर (लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक) का इनाम फंड बनाया है। इसमें दोषियों को सजा दिलाने वाली विशेष सूचना देने पर 1 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कनाडा के इतिहास के सबसे बड़े पुलिस इनामों में से एक माना जा रहा है। कनाडा में गैंगस्टरों की जांच में जुटी एजेंसियां सरे पुलिस सर्विसेज ने 15 अधिकारियों और सिविल कर्मचारियों को रंगदारी की जांच के लिए बनाई गई Task Force में तैनात किया है। टास्क फाेर्स में अन्य एजेंसियों के अफसरों को भी शामिल किया गया है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी इस जांच में जोड़ा गया है। इसके अलावा “Project Assurance” नाम की टीम रोजाना उन इलाकों में गश्त कर रही है जिन्हें अपराधियों द्वारा निशाना बनाया गया है। पुलिस ने Edmonton और Peel Region सहित अन्य शहरों के अधिकारियों के साथ बैठक कर खुफिया जानकारी और जांच रणनीतियां भी साझा की हैं। कनाडा में गैंस्टरों को डिपोर्ट करने की चल रही मांग कनाडा में रंगदारी, फायरिंग व हिंसा के बढ़ते मामलों में भारतीय गैंगस्टरों व अलगाववादियों के नाम भी आ रहे हैं। कनाडा में विपक्षी दलों ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने का मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक उठाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने एडवाजरी में क्या कहा, जानिए…
पंजाबी कारोबारी कनाडा में गैंगस्टरों के निशाने पर:पुलिस ने जारी की एडवाजरी, सूचना देने पर मिलेगा 2 करोड़ का नकद इनाम


