औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच टक्कर, 3 घायल:डायवर्जन के पास एक वाहन जाम में फंसा था, पीछे से दूसरे ने मार दी टक्कर

औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच टक्कर, 3 घायल:डायवर्जन के पास एक वाहन जाम में फंसा था, पीछे से दूसरे ने मार दी टक्कर

औरंगाबाद में 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह की है। घायलों की पहचान धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडुआ गांव निवासी सुरेश यादव के पेटे विकास यादव और दिनेश यादव के बेटे रौशन यादव के रूप में की गई है।
जाम के कारण खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि विकास यादव और रौशन यादव झरिया से कोयला लेकर डेहरी ऑन सोन आए थे और वापसी के दौरान शिवगंज डायवर्सन के पास जाम में फंस गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक की स्थिति गंभीर हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विकास और रौशन यादव को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूसरे ट्रक चालक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। औरंगाबाद में 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह की है। घायलों की पहचान धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडुआ गांव निवासी सुरेश यादव के पेटे विकास यादव और दिनेश यादव के बेटे रौशन यादव के रूप में की गई है।
जाम के कारण खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि विकास यादव और रौशन यादव झरिया से कोयला लेकर डेहरी ऑन सोन आए थे और वापसी के दौरान शिवगंज डायवर्सन के पास जाम में फंस गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक की स्थिति गंभीर हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विकास और रौशन यादव को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूसरे ट्रक चालक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *