नागौर में कोर्ट के लिए मिल सकता है बजट:नागौरी पान मैथी की मंडी के लिए हो सकती है घोषणा, कॉलेज मिलने की भी उम्मीद

नागौर में कोर्ट के लिए मिल सकता है बजट:नागौरी पान मैथी की मंडी के लिए हो सकती है घोषणा, कॉलेज मिलने की भी उम्मीद

आज राजस्थान विधानसभा में पेश होने वाले बजट में नागौर जिले को भी बहुत सी सौगातें मिल सकती हैं। नागौर में बजट को लेकर जहां आमजन को बड़ी उम्मीदें हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में इंजिनियरिंग कॉलेज की मांग लम्बे समय से की जा रही है जिसकी घोषणा बजट में की जा सकती है। नागौर जिले के जायल उपखण्ड में महिला कॉलेज की सौगात मिल सकती है। प्रदर्शन की सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से जायल को सार्वजनिक विभाग से भी बड़ी सड़क प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें यहां जायल से गोठ मांगलोद सड़क को फोरलेन की घोषणा संभव है। नागौरी पान मैथी के लिए लम्बे समय से अलग मण्डी की मांग की जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बजट में इसकी भी सौगात मिल सकती है। जिला अस्पताल में संसाधन बढ़ाने के लिए मिल सकता है बजट जिला अस्पताल को आधुनिक बनाने के साथ साथ संसाधन बढ़ाने के लिए भी बजट में स्वीकृति मिलने की सम्भावना है। नागौर के मसाला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार नागौर के लिए विशेष पैकेज जारी कर सकती है। नागौर से डीडवाना होते हुए मुकुंदगढ़ हाइवे को फोरलेन करने की भी घोषणा बजट में की जा सकती है। इसके अलावा इंदिरा गांधी कैनाल से मिलने वाले पानी के लिए बने एस टी पी क्षमता बढाकर डबल करने की सम्भावना है। जिससे जिले में पिने के पानी की समस्या का निदान हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *