औरंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक माली थाना क्षेत्र के कस्तूरी कर्मा गांव निवासी परीखा सिंह के बेटे अमित सिंह (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अमित इटवां बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही गोकुलधाम के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना माली थाना के माली-इटवां के बीच गोकुलधाम के पास की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा युवक की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अमित मिलनसार और मेहनती युवक था, जो दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
घर का इकलौता बेटा था मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अमित की पत्नी ब्यूटी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 3 साल की बेटी और एक एक साल का बेटा शामिल है। अमित की मौत के बाद माता-पिता, पत्नी और बच्चों के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। औरंगाबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक माली थाना क्षेत्र के कस्तूरी कर्मा गांव निवासी परीखा सिंह के बेटे अमित सिंह (30) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अमित इटवां बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। जैसे ही गोकुलधाम के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना माली थाना के माली-इटवां के बीच गोकुलधाम के पास की है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा युवक की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अमित मिलनसार और मेहनती युवक था, जो दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
घर का इकलौता बेटा था मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अमित की पत्नी ब्यूटी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 3 साल की बेटी और एक एक साल का बेटा शामिल है। अमित की मौत के बाद माता-पिता, पत्नी और बच्चों के सामने जीवन यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।


