चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा:आज 32 डिग्री तक जाएगा कोल्हान का पारा, अधिकांश जिले में दिन में लगेगी गर्मी

चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा:आज 32 डिग्री तक जाएगा कोल्हान का पारा, अधिकांश जिले में दिन में लगेगी गर्मी

झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कहीं भी बारिश या वज्रपात की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में पहले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद फिर करीब 2 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का एहसास बना रहेगा। चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कई जगह गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चाईबासा में ही न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो हमेशा की तरह राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। कहीं गर्मी, कहीं अभी भी ठंड का असर राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। डालटेनगंज में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होगी। हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी रांची जैसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अगले सप्ताह भी शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के सभी प्रमंडलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ दिनों में सुबह के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। पलामू, लोहरदगा और लातेहार में सुबह और शाम सनसनाती ठंडी हवा परेशान कर सकती है, हालांकि यहां भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री के आसपास रहेगा। कुल मिलाकर राज्य में ठंड से धीरे-धीरे राहत और दिन में हल्की गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अगले कुछ दिनों तक कहीं भी बारिश या वज्रपात की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में न्यूनतम तापमान में पहले 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद फिर करीब 2 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का एहसास बना रहेगा। चाईबासा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कई जगह गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, चाईबासा में ही न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो हमेशा की तरह राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। कहीं गर्मी, कहीं अभी भी ठंड का असर राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। डालटेनगंज में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दोपहर में गर्मी महसूस होगी। हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी रांची जैसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अगले सप्ताह भी शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के सभी प्रमंडलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ दिनों में सुबह के बाद आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। पलामू, लोहरदगा और लातेहार में सुबह और शाम सनसनाती ठंडी हवा परेशान कर सकती है, हालांकि यहां भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री के आसपास रहेगा। कुल मिलाकर राज्य में ठंड से धीरे-धीरे राहत और दिन में हल्की गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *