भास्कर न्यूज| डुमरा सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटा 45 मिनट विलंब से सीतामढ़ी पहुंची। इस दौरान सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 सितंबर 2025 को सहरसा से सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू किया था। यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार को सहरसा से दिन के 1:00 बजे खुलकर शाम के 7:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचकर सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर जाती है। लेकिन, विडंबना यह है कि जब से यह गाड़ी शुरू की गयी है, कभी भी सीतामढ़ी समय पर नहीं पहुंची है। इस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। जानकार बताते हैं कि इस गाड़ी को दिन के 1:00 बजे सहरसा से खुलना होता है। लेकिन, यह गाड़ी सहरसा से ही शाम के 5:00 बजे शाम के बाद खुलती है। जिस कारण पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में यात्री पवन राउत, शेखर सिंह, उमेश बैठा, राकेश राम ने बताया कि हमलोग जिले के विभिन्न प्रखंडों से पंजाब कमाने जाने के लिए जा रहे हैं यहां शाम के 5 बजे से पहले से ही सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन आकर गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठे हैं। लेकिन, गाड़ी काफी लेट रह रही है। पूछताछ काउंटर पर बताया गया कि सहरसा से ही गाड़ी 5:46 बजे खोला गया है। जिस कारण गाड़ी सीतामढ़ी शाम के 7:00 बजे न पहुंच कर रात्रि 11:40 बजे सीतामढ़ी पहुंची। यह सूचना पाते ही यात्रियों में बेचैनी छा गयी। सभी परेशान रहे। कई यात्री छोटे-छोटे बच्चों के साथ यात्रा के लिए आए थे। जैसे ही सोमवार की रात्रि 11:40 बजे सीतामढ़ी के प्लेटफार्म संख्या एक पर गाड़ी पहुंची। लोग अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए गाड़ी में सवार होने के लिए दौड़ पड़े। इस संबंध में यात्री गगनदेव पासवान ने बताया कि जब से यह गाड़ी सहरसा से सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते पंजाब के छेहरटा के लिए चालू हुई है, तब से लेकर आज तक यह कभी भी समय पर सीतामढ़ी प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची है। हमेशा गाड़ी चार से पांच घंटा विलंब रहती है। लेकिन, रेल विभाग पूरी तरह मौन है। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं इस संबंध में जानकारी प्राप्त करता हूं कि गाड़ी विलंब से खुलने का क्या कारण है। गाड़ी का जो समय निर्धारित है, उस समय पर ही गाड़ी को खुलना है। भास्कर न्यूज| डुमरा सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 4 घंटा 45 मिनट विलंब से सीतामढ़ी पहुंची। इस दौरान सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 22 सितंबर 2025 को सहरसा से सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू किया था। यह गाड़ी प्रत्येक सोमवार को सहरसा से दिन के 1:00 बजे खुलकर शाम के 7:00 बजे सीतामढ़ी पहुंचकर सीतामढ़ी के रास्ते पंजाब के छेहरटा, अमृतसर जाती है। लेकिन, विडंबना यह है कि जब से यह गाड़ी शुरू की गयी है, कभी भी सीतामढ़ी समय पर नहीं पहुंची है। इस कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता रहा है। जानकार बताते हैं कि इस गाड़ी को दिन के 1:00 बजे सहरसा से खुलना होता है। लेकिन, यह गाड़ी सहरसा से ही शाम के 5:00 बजे शाम के बाद खुलती है। जिस कारण पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में यात्री पवन राउत, शेखर सिंह, उमेश बैठा, राकेश राम ने बताया कि हमलोग जिले के विभिन्न प्रखंडों से पंजाब कमाने जाने के लिए जा रहे हैं यहां शाम के 5 बजे से पहले से ही सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन आकर गाड़ी की प्रतीक्षा में बैठे हैं। लेकिन, गाड़ी काफी लेट रह रही है। पूछताछ काउंटर पर बताया गया कि सहरसा से ही गाड़ी 5:46 बजे खोला गया है। जिस कारण गाड़ी सीतामढ़ी शाम के 7:00 बजे न पहुंच कर रात्रि 11:40 बजे सीतामढ़ी पहुंची। यह सूचना पाते ही यात्रियों में बेचैनी छा गयी। सभी परेशान रहे। कई यात्री छोटे-छोटे बच्चों के साथ यात्रा के लिए आए थे। जैसे ही सोमवार की रात्रि 11:40 बजे सीतामढ़ी के प्लेटफार्म संख्या एक पर गाड़ी पहुंची। लोग अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए गाड़ी में सवार होने के लिए दौड़ पड़े। इस संबंध में यात्री गगनदेव पासवान ने बताया कि जब से यह गाड़ी सहरसा से सीतामढ़ी, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते पंजाब के छेहरटा के लिए चालू हुई है, तब से लेकर आज तक यह कभी भी समय पर सीतामढ़ी प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची है। हमेशा गाड़ी चार से पांच घंटा विलंब रहती है। लेकिन, रेल विभाग पूरी तरह मौन है। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैं इस संबंध में जानकारी प्राप्त करता हूं कि गाड़ी विलंब से खुलने का क्या कारण है। गाड़ी का जो समय निर्धारित है, उस समय पर ही गाड़ी को खुलना है।


