जो अपने धर्म का नहीं हुआ, जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ…वह समाज का क्या भला करेगा? दीपक ने सनातन धर्म का भी अपमान किया है। इसलिए थप्पड़ मारने वाले को दो लाख रुपए देने की बात की। मैं आज भी अपने बात पर अडिग हूं, जो दीपक को थप्पड़ मारेगा, मैं उसे 2 लाख रुपए दूंगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में मोतिहारी के रहने वाले उत्कर्ष राज ने ये बातें कहीं। उत्कर्ष ने उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा नामक दुकान को लेकर चल रहे विवाद में जिम ट्रेनर दीपक को थप्पड़ मारने वाले को 2 लाख रुपए देने की बात कही थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट करने वाले उत्कर्ष ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, लेकिन एक बार फिर उसने यू-टर्न ले लिया है। उत्कर्ष ने भास्कर से कहा, ‘मैंने उन्हें हत्या की धमकी नहीं दी थी, सिर्फ थप्पड़ मारने की बात कही थी। आज भी मैं अपनी बात पर अडिग हूं।’ पढ़िए पूरी रिपोर्ट.. पहले 6 पॉइंट्स में जानिए पूरा मामला नीचे हंगामे की 3 तस्वीरें…. ‘बाबा’ विवाद में कूदा बिहार का उत्कर्ष मामला सामने आने के बाद मोतिहारी के उत्कर्ष का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने उत्तराखंड के मो. दीपक को थप्पड़ मारने वाले को 2 लाख देने का ऑफर किया। वीडियो में उत्कर्ष कह रहा है- “मोहम्मद दीपक को जो मारेगा और उसे जो हिंदू धर्म के बारे में वापस सनातन धर्म के बारे में जो बताएगा, उसे हम दो लाख रुपए देने का काम करेंगे।” वीडियो जारी वायरल होने के बाद दीपक ने उत्तराखंड के कोटद्वार कोतवाली ने उत्कर्ष के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से उत्कर्ष के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR के बाद उत्कर्ष ने सफाई दी- “दीपक का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था और मेरे यूट्यूब चैनल की रीछ कम हो गई थी। इसलिए मैंने मिर्च मसाला लगाकर वीडियो बनाया। मैं आगे से ध्यान रखूंगा, दीपक भाई आपके दिल को अगर ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।” दैनिक भास्कर से बातचीत में उत्कर्ष का फिर यू-टर्न, पढ़िए क्या कहा इस पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ने उत्कर्ष से बातचीत की। बातचीत के दौरान उत्कर्ष अपनी बात पर अडिग दिखा। पढ़िए भास्कर से बातचीत में उसने क्या-क्या कहा…. सवाल- आपने उत्तराखंड के दीपक के नाम पर 2 लाख रुपए का इनाम क्यों रखा? उत्कर्ष- दीपक कुमार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वे दोनों धर्म को तोड़ने की कोशिश में थे। उन्होंने सनातन धर्म में होते हुए भी नाम के आगे मोहम्मद लगाना शुरू कर दिया। यह धार्मिक पहचान से खिलवाड़ है। जो अपने धर्म का नहीं हुआ, जो अपने मां–बाप का नहीं हुआ। वह दूसरे धर्म और समाज का क्या भला करेगा? इसी वजह से मैंने आक्रोश में आकर थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने की बात कही थी। सवाल- उत्तराखंड में आपके खिलाफ FIR दर्ज की गई है, आपको जानकारी है? उत्कर्ष- हां, मुझे जानकारी है। हालांकि, जिसने मेरे खिलाफ केस किया है, वो दीपक सिंह है। जिसको लेकर मैंने वीडियो जारी किया था, वो मोहम्मद दीपक है। यह दोहरा चरित्र दर्शाता है। सवाल- उत्तराखंड पुलिस आपसे संपर्क किया या नहीं? उत्कर्ष- हां, उत्तराखंड पुलिस ने मुझसे संपर्क किया है। उन्होंने मुझे अपने इंवेस्टिगेशन में सहयोग करने के लिए कहा है। उनलोगों ने कहा धमकी वाला वीडियो डिलीट कर दो। मैंने उनकी बात मान ली। मैंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी थी। सिर्फ थप्पड़ मारने वाले को पुरस्कार देने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर इसे गलत दिशा में पेश किया गया, लेकिन फिर भी मैंने अपनी बातों को गलत कहते हुए वीडियो हटा दिया। हालांकि, मैं अभी भी थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने के लिए तैयार हूं। सवाल- क्या आप अभी भी अपनी बातों पर अडिग हैं? उत्कर्ष- हां, मैं अडिग हूं। वो हिंदू-मुस्लिम के बीच फूट डाल रहा है। मैं अपने विचारों पर कायम हूं। दीपक समाज में दो समुदायों को लड़ाने का काम कर रहा है। ऐसे लोग हिंसा फैलाते हैं। जो सनातन धर्म की बात करता है उसे पकड़ लिया जाता है। सवाल- इस पूरे मामले पर आप क्या कहेंगे? उत्कर्ष- मेरे साथ पहले से ही साजिश हो रहा है। मुझे बिहार के मेयर चुनाव में भी रोका गया था। विधानसभा चुनाव में भी रोका गया था। अब यह एक और साजिश है ताकि मैं आगे न बढ़ पाऊं। जो अपने धर्म का नहीं हुआ, जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ…वह समाज का क्या भला करेगा? दीपक ने सनातन धर्म का भी अपमान किया है। इसलिए थप्पड़ मारने वाले को दो लाख रुपए देने की बात की। मैं आज भी अपने बात पर अडिग हूं, जो दीपक को थप्पड़ मारेगा, मैं उसे 2 लाख रुपए दूंगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में मोतिहारी के रहने वाले उत्कर्ष राज ने ये बातें कहीं। उत्कर्ष ने उत्तराखंड के कोटद्वार में बाबा नामक दुकान को लेकर चल रहे विवाद में जिम ट्रेनर दीपक को थप्पड़ मारने वाले को 2 लाख रुपए देने की बात कही थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो पोस्ट करने वाले उत्कर्ष ने दो दिन पहले सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी, लेकिन एक बार फिर उसने यू-टर्न ले लिया है। उत्कर्ष ने भास्कर से कहा, ‘मैंने उन्हें हत्या की धमकी नहीं दी थी, सिर्फ थप्पड़ मारने की बात कही थी। आज भी मैं अपनी बात पर अडिग हूं।’ पढ़िए पूरी रिपोर्ट.. पहले 6 पॉइंट्स में जानिए पूरा मामला नीचे हंगामे की 3 तस्वीरें…. ‘बाबा’ विवाद में कूदा बिहार का उत्कर्ष मामला सामने आने के बाद मोतिहारी के उत्कर्ष का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने उत्तराखंड के मो. दीपक को थप्पड़ मारने वाले को 2 लाख देने का ऑफर किया। वीडियो में उत्कर्ष कह रहा है- “मोहम्मद दीपक को जो मारेगा और उसे जो हिंदू धर्म के बारे में वापस सनातन धर्म के बारे में जो बताएगा, उसे हम दो लाख रुपए देने का काम करेंगे।” वीडियो जारी वायरल होने के बाद दीपक ने उत्तराखंड के कोटद्वार कोतवाली ने उत्कर्ष के खिलाफ शिकायत की। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से उत्कर्ष के खिलाफ FIR दर्ज की। FIR के बाद उत्कर्ष ने सफाई दी- “दीपक का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था और मेरे यूट्यूब चैनल की रीछ कम हो गई थी। इसलिए मैंने मिर्च मसाला लगाकर वीडियो बनाया। मैं आगे से ध्यान रखूंगा, दीपक भाई आपके दिल को अगर ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।” दैनिक भास्कर से बातचीत में उत्कर्ष का फिर यू-टर्न, पढ़िए क्या कहा इस पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ने उत्कर्ष से बातचीत की। बातचीत के दौरान उत्कर्ष अपनी बात पर अडिग दिखा। पढ़िए भास्कर से बातचीत में उसने क्या-क्या कहा…. सवाल- आपने उत्तराखंड के दीपक के नाम पर 2 लाख रुपए का इनाम क्यों रखा? उत्कर्ष- दीपक कुमार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वे दोनों धर्म को तोड़ने की कोशिश में थे। उन्होंने सनातन धर्म में होते हुए भी नाम के आगे मोहम्मद लगाना शुरू कर दिया। यह धार्मिक पहचान से खिलवाड़ है। जो अपने धर्म का नहीं हुआ, जो अपने मां–बाप का नहीं हुआ। वह दूसरे धर्म और समाज का क्या भला करेगा? इसी वजह से मैंने आक्रोश में आकर थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने की बात कही थी। सवाल- उत्तराखंड में आपके खिलाफ FIR दर्ज की गई है, आपको जानकारी है? उत्कर्ष- हां, मुझे जानकारी है। हालांकि, जिसने मेरे खिलाफ केस किया है, वो दीपक सिंह है। जिसको लेकर मैंने वीडियो जारी किया था, वो मोहम्मद दीपक है। यह दोहरा चरित्र दर्शाता है। सवाल- उत्तराखंड पुलिस आपसे संपर्क किया या नहीं? उत्कर्ष- हां, उत्तराखंड पुलिस ने मुझसे संपर्क किया है। उन्होंने मुझे अपने इंवेस्टिगेशन में सहयोग करने के लिए कहा है। उनलोगों ने कहा धमकी वाला वीडियो डिलीट कर दो। मैंने उनकी बात मान ली। मैंने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी थी। सिर्फ थप्पड़ मारने वाले को पुरस्कार देने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर इसे गलत दिशा में पेश किया गया, लेकिन फिर भी मैंने अपनी बातों को गलत कहते हुए वीडियो हटा दिया। हालांकि, मैं अभी भी थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने के लिए तैयार हूं। सवाल- क्या आप अभी भी अपनी बातों पर अडिग हैं? उत्कर्ष- हां, मैं अडिग हूं। वो हिंदू-मुस्लिम के बीच फूट डाल रहा है। मैं अपने विचारों पर कायम हूं। दीपक समाज में दो समुदायों को लड़ाने का काम कर रहा है। ऐसे लोग हिंसा फैलाते हैं। जो सनातन धर्म की बात करता है उसे पकड़ लिया जाता है। सवाल- इस पूरे मामले पर आप क्या कहेंगे? उत्कर्ष- मेरे साथ पहले से ही साजिश हो रहा है। मुझे बिहार के मेयर चुनाव में भी रोका गया था। विधानसभा चुनाव में भी रोका गया था। अब यह एक और साजिश है ताकि मैं आगे न बढ़ पाऊं।


