तेजप्रताप-अनुष्का के बीच ‘आकाश’ कौन–दो दिन में लिए 3 नाम:पहले भाटी फिर गुर्जर अब खन्ना, जिन्हें जयचंद कहा–वो भी नहीं जानते, भाई बोला–कैरेक्टर उछाल रहे

तेजप्रताप-अनुष्का के बीच ‘आकाश’ कौन–दो दिन में लिए 3 नाम:पहले भाटी फिर गुर्जर अब खन्ना, जिन्हें जयचंद कहा–वो भी नहीं जानते, भाई बोला–कैरेक्टर उछाल रहे

‘अनुष्का की बेटी का पिता आकाश भाटी…आकाश गुर्जर…आकाश खन्ना है। मेरा ना बच्ची से संबंध है और ना अनुष्का से।’ तेजप्रताप यादव के इस बयान के बाद भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम ने 4 दिनों तक तेजप्रताप, अनुष्का और उसके भाई आकाश के करीबियों में इन तीनों नामों को ढूंढा। अनुष्का के भाई ने कहा, तेजप्रताप इस तरह के नाम लेकर बहन का कैरेक्टर उछाल रहे हैं। मैं किसी को नहीं जानता। तेजप्रताप ने जिन 5 जयचंदों के नाम लिए वो भी इन नामों को नहीं जानते। हमने RJD, JDU, कांग्रेस और BJP के एक्टिव नेताओं से आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और खन्ना के बारे में पड़ताल की। 100 से ज्यादा लोगों से बातचीत के बाद भी ऐसा कोई नहीं मिला जो इस नाम के किसी शख्स को जानता हो। हम तेजप्रताप के बताए पते दानापुर के टी-पॉइंट भी पहुंचे यहां 200 से ज्यादा घरों को खंगाला, लेकिन यहां भी दोनों को कोई नहीं जानता। अब सवाल ये कि इस नाम का कोई शख्स है भी या ये सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को चुप कराने के लिए एक सवाल का जवाब था। क्यों कि अनुष्का जिस अस्पताल में भर्ती थी वहां पर्चे में तेजप्रताप का नाम है। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी बताते हैं कि वे अक्सर अनुष्का के साथ अस्पताल आया करते थे। पढ़िए आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और आकाश खन्ना पर भास्कर इन्वेस्टिगेशन… तेजप्रताप यादव ने 3 नाम लेकर अनुष्का के कैरेक्टर पर सवाल उठाए। उन्होंने ये भी कहा कि उसके परिवार से पूछिए उन्हें सब पता है। हमने सबसे पहले अनुष्का से बात करने की कोशिश की। इनपुट मिला कि वो बोधी हॉस्पिटल में हैं, टीम वहां पहुंची तो वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थीं। अनुष्का के घर गए तो वहां भी परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। फोन पर हुई बातचीत में अनुष्का के भाई आकाश यादव ने आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और किसी खन्ना को जानने से इनकार कर दिया। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने अनुष्का की बच्ची पिता आकाश भाटी को बताया है, ऐसे आरोप में कितनी सच्चाई है? आकाश – वो फर्जी नाम लेकर मेरी बहन का कैरेक्टर उछाल रहे हैं, उन्हें कोर्ट में साबित करना होगा। रिपोर्टर – आकाश भाटी को आप जानते हैं, कौन है? आकाश – मैं आकाश भाटी और आकाश गुर्जर किसी को नहीं जानता, इस नाम से वो बहन पर घिनौना आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्टर – आप इन नामों में से किसी को नहीं जानते हैं? आकाश – तेजप्रताप प्रूफ करें कौन हैं, हमारी तरफ से कानूनी जवाब दिया जाएगा। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने तो कई बार तीनों के नाम लिए हैं? आकाश – हम वैसे खानदान से आते हैं जिस घर की बहू-बेटियां चलते-फिरते मीडिया में आकर कुछ नहीं बोलती हैं। रिपोर्टर – आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन हैं, इनसे आपके परिवार से क्या संबंध हैं? आकाश – हमारा कोई संबंध नहीं है, हम तो नाम भी पहली बार सुन रहे हैं। जिन्हें 5 जयचंद बताया उनसे भी कोई संबंध नहीं अनुष्का के भाई आकाश यादव ने भास्कर से बातचीत में कहा, तेजप्रताप ने जिन 5 जयचंदों का नाम लिया है, उनसे भी मेरे परिवार से कोई मतलब नहीं है। वह सुनील सिंह और मुकेश रौशन के साथ नाम जोड़ रहे हैं, इसका कोई लॉजिक नहीं बनता है। आप और हमारे जैसे लोग इन विषयों पर समय खर्च करें तो यह समय बर्बादी है। अगर हम किसी के बारे में जानते तब न कुछ बताते। रिपोर्टर – चारों तरफ बस यही चर्चा है कि बच्ची हुई है? आकाश -जो सच्चाई है वह छिपती नहीं है, सामने आ ही जाती है। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने इन लोगों का नाम क्यों लिया होगा? आकाश – जिस तरह मेरी सिस्टर के कैरेक्टर का हनन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ा अपराध है। रिपोर्टर – वह खुलेआम किसी का नाम कैसे ले सकते हैं? आकाश – किसी की बहू-बेटी के चरित्र को आप मीडिया में सामने आकर इस तरह नहीं उछाल सकते। रिपोर्टर – इसके जवाब में आप क्या बोलेंगे? आकाश – अगर सोच रहे हैं कि मीडिया के सामने आकर किसी के चरित्र का हनन कर देंगे तो, इसके लिए कानून और संविधान बना है। बेटी हुई तो डिप्रेशन में चले गए आकाश ने कहा तेजप्रताप ऐसे नहीं डिप्रेशन में हैं। उन्होंने जो भी बोला है जो भी आरोप लगाया है उसके पीछे एक ही लॉजिक है। ऐसा किसी भी लड़के के मुंह से तभी आएगा, जब उस लड़के के ऊपर किसी भी बेटे या बेटी का पिता बनने का प्रेशर हो। लड़की या लड़की के परिवार वालों ने उसके ऊपर केस किया हो। या लड़के के ऊपर प्रेशर बना रहे हों, जो भी बात उन्होंने कही है, इन सभी बातों के लिए मीडिया तो प्लेटफॉर्म नहीं बना है। मीडिया के सामने आकर प्राईवेट बातें डिस्कस करना सही नहीं है, मतलब की आप डिप्रेशन में हो। तेजप्रताप के कारण मेरी हालत खराब हुई आकाश ने कहा किसी की बहन के लिए अगर ऐसे शब्द कहें जाएं तो समझ जाइए उसकी क्या हालत होगी। हम उस लड़की के भाई हैं, जिसके चरित्र पर गंदा आरोप लगाया जा रहा है। मेरी सिचुएशन क्या है, आप समझ रहे होंगे? एक भाई के नाते आप समझ सकते हैं कि हमारे ऊपर क्या बीत रही होगी। किसी की बहन के चरित्र का इस तरह सड़क पर हनन किया जा रहा है। इस घटना से मेरा पूरा परिवार दहशत में है, हम काफी परेशान हैं। हम लोग गरीब और छोटे आदमी हैं, हम क्या झेल रहे हैं और क्या परेशानी का सामना कर रहे हैं हम ही जान रहे हैं। हम लोग कहीं सही से इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। हम भयभीत ही नहीं, आप समझिए हम लोग पूरी तरह से दहशत में इधर-उधर भाग रहे हैं। तेजप्रताप के बताए पते पर भास्कर की पड़ताल तेजप्रताप यादव ने गोलारोड स्थित टी पॉइंट का नाम लिया है। उन्होंने आकाश भाटी और आकश गुर्जर का पता टी पॉइंट ही बताया। गोला रोड से दीघा जाने के रास्ते में बेली रोड से 2 किलोमीटर दूर टी पॉइंट है, यहां रास्ता सामने से खत्म हो जाता है और दो रास्ते निकलते हैं। एक दाई तरफ और दूसरा बाई तरफ। इसी पॉइंट को टी पॉइंट के नाम से जाना जाता है। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने गोला रोड के टी पॉइंट पर 5 किलोमीटर इलाके में पड़ताल की। 200 से ज्यादा घरों की पड़ताल करते हुए इलाके के लगभग 50 लोगों से आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में पता किया, लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। गोला रोड के टी पॉइंट पर हमारी मुलाकात चाय और सब्जी बेचने वाले दुकानदार राजू से हुई। राजू की दुकान पर मोहल्ले का हर छोटा बड़ा आदमी आता है, लेकिन राजू को भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रिपोर्टर – यहां कोई आसपास आकाश भाटी या आकाश गुर्जर रहते हैं? राजू – नाम तो नहीं सुने हैं। रिपोर्टर – तेजप्रताप के जानने वाले हैं, उनके साथ ही रहते थे ये लोग। राजू – ऐसा तो कभी नहीं दिखा, मेरी दुकान पर इस नाम का कोई कभी नहीं आया, आगे पता कर लीजिए। रिपोर्टर – कभी तेजप्रताप या उनके परिवार का कोई किसी से मिलने आया हो? राजू – हम अपनी दुकान के चक्कर में रहते हैं, यहां वह कभी नहीं आए। चाय और सब्जी के दुकानदार राजू ने बताया कि रघु से मिल लीजिए, वह पुराने आदमी हैं। हो सकता है कुछ जानकारी दे दें। राजू की दुकान से थोड़ी ही दूरी पर हमारी मुलाकात रघु से हुई। वह भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। रिपोर्टर – इधर कोई आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम के लोग रहते हैं क्या? रघु – नहीं जानते, यहां तो इस नाम का कोई नहीं रहता है। रिपोर्टर – आकाश नाम का कोई आदमी जो आसपास रहता हो या पहले रहा हो? रघु – नहीं, यह नाम बाहर का लगता है, यहां इस नाम का कोई नहीं रहता है। रघु से बातचीत के बाद हम 500 मीटर दूर किराना स्टोर पर पहुंचे। यहां हमारी मुलाकात दुकान मालिक मुकेश से हुई। किराने की दुकान चलाने वाले मुकेश को भी भाटी और गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुकेश ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से यहां है लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता है। रिपोर्टर – यहां आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई रहता है क्या? मुकेश – नाम तो मैने पहली बार सुना है, इस नाम का तो यहां कोई नहीं है। रिपोर्टर – तेजप्रताप या उनके परिवार के संपर्क का कोई आकाश नाम का रहता हो? मुकेश – आकाश नाम के तो लोग हैं, लेकिन भाटी या गुर्जर टाइटल वाला कोई नहीं है। रिपोर्टर – कभी ऐसे किसी नाम के किसी का आना जाना रहा हो आपकी दुकान पर? मुकेश – अगर कोई कभी गाड़ी-घोड़े से आता-जाता तो जरूर देखे होते, मोकामा हाउस के पास एक अपार्टमेंट में कोई नेता रहता है एक बार पता कर लीजिए। मुकेश से बातचीत में एक मोकामा हाउस का पता चला। मुकेश ने बताया कि मोकामा हाउस के बगल वाले अपार्टमेंट में कुछ बड़े नेता रहते हैं। वहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती-जाती हैं, हो सकता है वहां से आपको कोई मदद मिल जाए। मुकेश की दुकान से लगभग 600 मीटर दूर दाहिने साइड में मोकामा हाउस मिला। बगल में सूर्या सिंह बिहार अपार्टमेंट दिखा। रिपोर्टर ने अपार्टमेंट में तैनात गार्ड से बात की तो गार्ड ने अपार्टमेंट के मुंशी को बुला लिया। क्योंकि गार्ड नया था मुंशी पिछले 4 साल से वहां काम कर रहा था। रिपोर्टर – यहां कोई आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का लालू परिवार से जुड़ा व्यक्ति रहता है क्या? मुंशी – नहीं यहां तो इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। रिपोर्टर – तेजप्रताप के जानने वाले लोग हैं? मुंशी- नाम नहीं जानते, फ्लैट नंबर क्या है, ऐसा कोई है ही नहीं यहां। रिपोर्टर- आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई कभी यहां रहा हो पहले? मुंशी- मेरी जानकारी में तो नहीं रहा है, मैं यहां 4 साल से रह रहा हूं। रिपोर्टर- कोई नेता रहा है क्या यहां? ऐसा आदमी जिससे कोई नेता से मिलने जुलने आता हो। मुंशी- इस अपार्टमेंट में यहां कोई नेता नहीं रहता। तेजप्रताप की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाले नेताओं का जवाब… हमने तेजप्रताप यादव और अनुष्का के साथ उनके परिवार और करीबियों से पड़ताल की। हमने तेजप्रताप के बताए पते पर छानबीन के बाद उन नेताओं से भी बातचीत की जो तेजप्रताप यादव की हर गतिविधियों की जानकारी रखते हैं। इसमें कई नेता ऐसे भी हैं जिन्हें तेजप्रताप ने जयचंद की सूची में रखा है। भास्कर ने 40 से ज्यादा नेताओं से आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में पूछा, लेकिन कोई भी इस नाम के शख्स को नहीं जानता। भाटी और गुर्जर के सवाल पर नेताओं का एक लाइन में जवाब आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के सवाल पर अधिकतर नेता एक लाइन में ही जवाब देते रहे। मैं नहीं जानता या फिर इस मामले में मैं कुछ नहीं बोलूंगा। ऐसे नेता जो तेजप्रताप के मामले में अक्सर कोई न कोई प्रतिक्रिया देते हैं, वह भी इस मामले में किनारा करते नजर आए। हमने BJP के भी कुछ नेताओं से बात की और जानने की कोशिश की आकाश भाटी कौन है, जिसका अनुष्का के साथ तेजप्रताप यादव संबंध जोड़ रहे हैं। रिपोर्टर ने तेजप्रताप के करीबी प्रेम यादव से भी बात की। प्रेम यादव से पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने जिस आकाश भाटी का नाम अनुष्का के साथ जोड़ा है, वो कौन है। इस सवाल पर बाद में पूरी जानकारी देने की बात कहकर उन्होंने फोन काट दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि फिर बात करके या मिलकर वह पूरी जानकारी दे देंगे, लेकिन बाद में उनका कोई कॉल नहीं आया। तेजप्रताप का करीबी बोला- अनुष्का से उन्हीं का संबंध था 2 महीने पहले तक तेजप्रताप के साथ रहे और उनके हर सुख दुख में शामिल रहने वाले बेहद ही करीबी माने जाने वाले सिंगर संतोष कुमार रेणु से भी भास्कर रिपोर्टर ने बात की। संतोष से जब आकाश भाटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हम काफी दिन तक तेजप्रताप के साथ रहे, लेकिन कभी भी आकाश भाटी का न नाम सुना और न कभी आकाश भाटी नाम के किसी व्यक्ति से मिला। हम तो अनुष्का के साथ तेजप्रताप का ही नाम जानते थे।’ तेजप्रताप ने 3 नाम लिए, डिप्रेशन या अनुष्का पर आरोप का फंडा 8 फरवरी को अनुष्का की बेटी की खबर सामने आई, इसी दिन खबर के थोड़ी देर बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में अनुष्का की बेटी के सवाल पर उन्होंने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर नाम लेते हुए अनुष्का यादव से दोनों का संबंध होने का आरोप लगाया। तेजप्रताप ने सवाल करने वाले पत्रकारों से कहा – ‘आप लोग जाकर पता करिए कि आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन है? जो गोला रोड के टी-पॉइंट के पास रहता है।’ आरोप ये भी लगाए कि आकाश भाटी हमेशा अनुष्का के फ्लैट पर आता-जाता रहता है। उस लड़की का आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के साथ क्या संबंध है ये तो आकाश भाटी ही बताएंगे। प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन 9 फरवरी को तेजप्रताप ने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के साथ एक और नया नाम जोड़ दिया। तेजप्रताप ने ‘खन्ना’ नाम के किसी व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि आप लोग जाइए न पता करिए की खन्ना कौन है? खन्ना का उस लड़की से क्या संबंध है? सारे जयचंद मुझे फंसाने में जुटे हैं और उस लड़की का संबंध मेरे साथ जोड़ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा- कोई किसी का भी बच्चा बोल सकता है 9 फरवरी को तेजप्रताप ने कहा, ‘हम लीगल एक्शन लेने वाले हैं। इसके लिए कोर्ट जाएंगे और गृहमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इस तरीके से आप किसी को भी नहीं फंसा सकते हैं। कल के दिन हम आपका संबंध जोड़ देंगे और कहेंगे कि आपका बच्चा है। मेरी लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है और मेरे उपर कीचड़ उछालने का काम किया जा रहा है।’ ‘अनुष्का की बेटी का पिता आकाश भाटी…आकाश गुर्जर…आकाश खन्ना है। मेरा ना बच्ची से संबंध है और ना अनुष्का से।’ तेजप्रताप यादव के इस बयान के बाद भास्कर इन्वेस्टिगेशन टीम ने 4 दिनों तक तेजप्रताप, अनुष्का और उसके भाई आकाश के करीबियों में इन तीनों नामों को ढूंढा। अनुष्का के भाई ने कहा, तेजप्रताप इस तरह के नाम लेकर बहन का कैरेक्टर उछाल रहे हैं। मैं किसी को नहीं जानता। तेजप्रताप ने जिन 5 जयचंदों के नाम लिए वो भी इन नामों को नहीं जानते। हमने RJD, JDU, कांग्रेस और BJP के एक्टिव नेताओं से आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और खन्ना के बारे में पड़ताल की। 100 से ज्यादा लोगों से बातचीत के बाद भी ऐसा कोई नहीं मिला जो इस नाम के किसी शख्स को जानता हो। हम तेजप्रताप के बताए पते दानापुर के टी-पॉइंट भी पहुंचे यहां 200 से ज्यादा घरों को खंगाला, लेकिन यहां भी दोनों को कोई नहीं जानता। अब सवाल ये कि इस नाम का कोई शख्स है भी या ये सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को चुप कराने के लिए एक सवाल का जवाब था। क्यों कि अनुष्का जिस अस्पताल में भर्ती थी वहां पर्चे में तेजप्रताप का नाम है। डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ भी बताते हैं कि वे अक्सर अनुष्का के साथ अस्पताल आया करते थे। पढ़िए आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और आकाश खन्ना पर भास्कर इन्वेस्टिगेशन… तेजप्रताप यादव ने 3 नाम लेकर अनुष्का के कैरेक्टर पर सवाल उठाए। उन्होंने ये भी कहा कि उसके परिवार से पूछिए उन्हें सब पता है। हमने सबसे पहले अनुष्का से बात करने की कोशिश की। इनपुट मिला कि वो बोधी हॉस्पिटल में हैं, टीम वहां पहुंची तो वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई थीं। अनुष्का के घर गए तो वहां भी परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। फोन पर हुई बातचीत में अनुष्का के भाई आकाश यादव ने आकाश भाटी, आकाश गुर्जर और किसी खन्ना को जानने से इनकार कर दिया। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने अनुष्का की बच्ची पिता आकाश भाटी को बताया है, ऐसे आरोप में कितनी सच्चाई है? आकाश – वो फर्जी नाम लेकर मेरी बहन का कैरेक्टर उछाल रहे हैं, उन्हें कोर्ट में साबित करना होगा। रिपोर्टर – आकाश भाटी को आप जानते हैं, कौन है? आकाश – मैं आकाश भाटी और आकाश गुर्जर किसी को नहीं जानता, इस नाम से वो बहन पर घिनौना आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्टर – आप इन नामों में से किसी को नहीं जानते हैं? आकाश – तेजप्रताप प्रूफ करें कौन हैं, हमारी तरफ से कानूनी जवाब दिया जाएगा। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने तो कई बार तीनों के नाम लिए हैं? आकाश – हम वैसे खानदान से आते हैं जिस घर की बहू-बेटियां चलते-फिरते मीडिया में आकर कुछ नहीं बोलती हैं। रिपोर्टर – आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन हैं, इनसे आपके परिवार से क्या संबंध हैं? आकाश – हमारा कोई संबंध नहीं है, हम तो नाम भी पहली बार सुन रहे हैं। जिन्हें 5 जयचंद बताया उनसे भी कोई संबंध नहीं अनुष्का के भाई आकाश यादव ने भास्कर से बातचीत में कहा, तेजप्रताप ने जिन 5 जयचंदों का नाम लिया है, उनसे भी मेरे परिवार से कोई मतलब नहीं है। वह सुनील सिंह और मुकेश रौशन के साथ नाम जोड़ रहे हैं, इसका कोई लॉजिक नहीं बनता है। आप और हमारे जैसे लोग इन विषयों पर समय खर्च करें तो यह समय बर्बादी है। अगर हम किसी के बारे में जानते तब न कुछ बताते। रिपोर्टर – चारों तरफ बस यही चर्चा है कि बच्ची हुई है? आकाश -जो सच्चाई है वह छिपती नहीं है, सामने आ ही जाती है। रिपोर्टर – तेजप्रताप ने इन लोगों का नाम क्यों लिया होगा? आकाश – जिस तरह मेरी सिस्टर के कैरेक्टर का हनन किया जा रहा है, यह बहुत बड़ा अपराध है। रिपोर्टर – वह खुलेआम किसी का नाम कैसे ले सकते हैं? आकाश – किसी की बहू-बेटी के चरित्र को आप मीडिया में सामने आकर इस तरह नहीं उछाल सकते। रिपोर्टर – इसके जवाब में आप क्या बोलेंगे? आकाश – अगर सोच रहे हैं कि मीडिया के सामने आकर किसी के चरित्र का हनन कर देंगे तो, इसके लिए कानून और संविधान बना है। बेटी हुई तो डिप्रेशन में चले गए आकाश ने कहा तेजप्रताप ऐसे नहीं डिप्रेशन में हैं। उन्होंने जो भी बोला है जो भी आरोप लगाया है उसके पीछे एक ही लॉजिक है। ऐसा किसी भी लड़के के मुंह से तभी आएगा, जब उस लड़के के ऊपर किसी भी बेटे या बेटी का पिता बनने का प्रेशर हो। लड़की या लड़की के परिवार वालों ने उसके ऊपर केस किया हो। या लड़के के ऊपर प्रेशर बना रहे हों, जो भी बात उन्होंने कही है, इन सभी बातों के लिए मीडिया तो प्लेटफॉर्म नहीं बना है। मीडिया के सामने आकर प्राईवेट बातें डिस्कस करना सही नहीं है, मतलब की आप डिप्रेशन में हो। तेजप्रताप के कारण मेरी हालत खराब हुई आकाश ने कहा किसी की बहन के लिए अगर ऐसे शब्द कहें जाएं तो समझ जाइए उसकी क्या हालत होगी। हम उस लड़की के भाई हैं, जिसके चरित्र पर गंदा आरोप लगाया जा रहा है। मेरी सिचुएशन क्या है, आप समझ रहे होंगे? एक भाई के नाते आप समझ सकते हैं कि हमारे ऊपर क्या बीत रही होगी। किसी की बहन के चरित्र का इस तरह सड़क पर हनन किया जा रहा है। इस घटना से मेरा पूरा परिवार दहशत में है, हम काफी परेशान हैं। हम लोग गरीब और छोटे आदमी हैं, हम क्या झेल रहे हैं और क्या परेशानी का सामना कर रहे हैं हम ही जान रहे हैं। हम लोग कहीं सही से इलाज तक नहीं करवा पा रहे हैं। हम भयभीत ही नहीं, आप समझिए हम लोग पूरी तरह से दहशत में इधर-उधर भाग रहे हैं। तेजप्रताप के बताए पते पर भास्कर की पड़ताल तेजप्रताप यादव ने गोलारोड स्थित टी पॉइंट का नाम लिया है। उन्होंने आकाश भाटी और आकश गुर्जर का पता टी पॉइंट ही बताया। गोला रोड से दीघा जाने के रास्ते में बेली रोड से 2 किलोमीटर दूर टी पॉइंट है, यहां रास्ता सामने से खत्म हो जाता है और दो रास्ते निकलते हैं। एक दाई तरफ और दूसरा बाई तरफ। इसी पॉइंट को टी पॉइंट के नाम से जाना जाता है। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने गोला रोड के टी पॉइंट पर 5 किलोमीटर इलाके में पड़ताल की। 200 से ज्यादा घरों की पड़ताल करते हुए इलाके के लगभग 50 लोगों से आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में पता किया, लेकिन किसी के पास कोई जानकारी नहीं थी। गोला रोड के टी पॉइंट पर हमारी मुलाकात चाय और सब्जी बेचने वाले दुकानदार राजू से हुई। राजू की दुकान पर मोहल्ले का हर छोटा बड़ा आदमी आता है, लेकिन राजू को भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रिपोर्टर – यहां कोई आसपास आकाश भाटी या आकाश गुर्जर रहते हैं? राजू – नाम तो नहीं सुने हैं। रिपोर्टर – तेजप्रताप के जानने वाले हैं, उनके साथ ही रहते थे ये लोग। राजू – ऐसा तो कभी नहीं दिखा, मेरी दुकान पर इस नाम का कोई कभी नहीं आया, आगे पता कर लीजिए। रिपोर्टर – कभी तेजप्रताप या उनके परिवार का कोई किसी से मिलने आया हो? राजू – हम अपनी दुकान के चक्कर में रहते हैं, यहां वह कभी नहीं आए। चाय और सब्जी के दुकानदार राजू ने बताया कि रघु से मिल लीजिए, वह पुराने आदमी हैं। हो सकता है कुछ जानकारी दे दें। राजू की दुकान से थोड़ी ही दूरी पर हमारी मुलाकात रघु से हुई। वह भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। रिपोर्टर – इधर कोई आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम के लोग रहते हैं क्या? रघु – नहीं जानते, यहां तो इस नाम का कोई नहीं रहता है। रिपोर्टर – आकाश नाम का कोई आदमी जो आसपास रहता हो या पहले रहा हो? रघु – नहीं, यह नाम बाहर का लगता है, यहां इस नाम का कोई नहीं रहता है। रघु से बातचीत के बाद हम 500 मीटर दूर किराना स्टोर पर पहुंचे। यहां हमारी मुलाकात दुकान मालिक मुकेश से हुई। किराने की दुकान चलाने वाले मुकेश को भी भाटी और गुर्जर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मुकेश ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से यहां है लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता है। रिपोर्टर – यहां आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई रहता है क्या? मुकेश – नाम तो मैने पहली बार सुना है, इस नाम का तो यहां कोई नहीं है। रिपोर्टर – तेजप्रताप या उनके परिवार के संपर्क का कोई आकाश नाम का रहता हो? मुकेश – आकाश नाम के तो लोग हैं, लेकिन भाटी या गुर्जर टाइटल वाला कोई नहीं है। रिपोर्टर – कभी ऐसे किसी नाम के किसी का आना जाना रहा हो आपकी दुकान पर? मुकेश – अगर कोई कभी गाड़ी-घोड़े से आता-जाता तो जरूर देखे होते, मोकामा हाउस के पास एक अपार्टमेंट में कोई नेता रहता है एक बार पता कर लीजिए। मुकेश से बातचीत में एक मोकामा हाउस का पता चला। मुकेश ने बताया कि मोकामा हाउस के बगल वाले अपार्टमेंट में कुछ बड़े नेता रहते हैं। वहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां आती-जाती हैं, हो सकता है वहां से आपको कोई मदद मिल जाए। मुकेश की दुकान से लगभग 600 मीटर दूर दाहिने साइड में मोकामा हाउस मिला। बगल में सूर्या सिंह बिहार अपार्टमेंट दिखा। रिपोर्टर ने अपार्टमेंट में तैनात गार्ड से बात की तो गार्ड ने अपार्टमेंट के मुंशी को बुला लिया। क्योंकि गार्ड नया था मुंशी पिछले 4 साल से वहां काम कर रहा था। रिपोर्टर – यहां कोई आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का लालू परिवार से जुड़ा व्यक्ति रहता है क्या? मुंशी – नहीं यहां तो इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। रिपोर्टर – तेजप्रताप के जानने वाले लोग हैं? मुंशी- नाम नहीं जानते, फ्लैट नंबर क्या है, ऐसा कोई है ही नहीं यहां। रिपोर्टर- आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई कभी यहां रहा हो पहले? मुंशी- मेरी जानकारी में तो नहीं रहा है, मैं यहां 4 साल से रह रहा हूं। रिपोर्टर- कोई नेता रहा है क्या यहां? ऐसा आदमी जिससे कोई नेता से मिलने जुलने आता हो। मुंशी- इस अपार्टमेंट में यहां कोई नेता नहीं रहता। तेजप्रताप की हर गतिविधियों पर नजर रखने वाले नेताओं का जवाब… हमने तेजप्रताप यादव और अनुष्का के साथ उनके परिवार और करीबियों से पड़ताल की। हमने तेजप्रताप के बताए पते पर छानबीन के बाद उन नेताओं से भी बातचीत की जो तेजप्रताप यादव की हर गतिविधियों की जानकारी रखते हैं। इसमें कई नेता ऐसे भी हैं जिन्हें तेजप्रताप ने जयचंद की सूची में रखा है। भास्कर ने 40 से ज्यादा नेताओं से आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के बारे में पूछा, लेकिन कोई भी इस नाम के शख्स को नहीं जानता। भाटी और गुर्जर के सवाल पर नेताओं का एक लाइन में जवाब आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के सवाल पर अधिकतर नेता एक लाइन में ही जवाब देते रहे। मैं नहीं जानता या फिर इस मामले में मैं कुछ नहीं बोलूंगा। ऐसे नेता जो तेजप्रताप के मामले में अक्सर कोई न कोई प्रतिक्रिया देते हैं, वह भी इस मामले में किनारा करते नजर आए। हमने BJP के भी कुछ नेताओं से बात की और जानने की कोशिश की आकाश भाटी कौन है, जिसका अनुष्का के साथ तेजप्रताप यादव संबंध जोड़ रहे हैं। रिपोर्टर ने तेजप्रताप के करीबी प्रेम यादव से भी बात की। प्रेम यादव से पूछा गया कि तेजप्रताप यादव ने जिस आकाश भाटी का नाम अनुष्का के साथ जोड़ा है, वो कौन है। इस सवाल पर बाद में पूरी जानकारी देने की बात कहकर उन्होंने फोन काट दिया। हालांकि उन्होंने यह कहा कि फिर बात करके या मिलकर वह पूरी जानकारी दे देंगे, लेकिन बाद में उनका कोई कॉल नहीं आया। तेजप्रताप का करीबी बोला- अनुष्का से उन्हीं का संबंध था 2 महीने पहले तक तेजप्रताप के साथ रहे और उनके हर सुख दुख में शामिल रहने वाले बेहद ही करीबी माने जाने वाले सिंगर संतोष कुमार रेणु से भी भास्कर रिपोर्टर ने बात की। संतोष से जब आकाश भाटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘हम काफी दिन तक तेजप्रताप के साथ रहे, लेकिन कभी भी आकाश भाटी का न नाम सुना और न कभी आकाश भाटी नाम के किसी व्यक्ति से मिला। हम तो अनुष्का के साथ तेजप्रताप का ही नाम जानते थे।’ तेजप्रताप ने 3 नाम लिए, डिप्रेशन या अनुष्का पर आरोप का फंडा 8 फरवरी को अनुष्का की बेटी की खबर सामने आई, इसी दिन खबर के थोड़ी देर बाद तेजप्रताप यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में अनुष्का की बेटी के सवाल पर उन्होंने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर नाम लेते हुए अनुष्का यादव से दोनों का संबंध होने का आरोप लगाया। तेजप्रताप ने सवाल करने वाले पत्रकारों से कहा – ‘आप लोग जाकर पता करिए कि आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन है? जो गोला रोड के टी-पॉइंट के पास रहता है।’ आरोप ये भी लगाए कि आकाश भाटी हमेशा अनुष्का के फ्लैट पर आता-जाता रहता है। उस लड़की का आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के साथ क्या संबंध है ये तो आकाश भाटी ही बताएंगे। प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन 9 फरवरी को तेजप्रताप ने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर के साथ एक और नया नाम जोड़ दिया। तेजप्रताप ने ‘खन्ना’ नाम के किसी व्यक्ति का नाम लेते हुए कहा कि आप लोग जाइए न पता करिए की खन्ना कौन है? खन्ना का उस लड़की से क्या संबंध है? सारे जयचंद मुझे फंसाने में जुटे हैं और उस लड़की का संबंध मेरे साथ जोड़ रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा- कोई किसी का भी बच्चा बोल सकता है 9 फरवरी को तेजप्रताप ने कहा, ‘हम लीगल एक्शन लेने वाले हैं। इसके लिए कोर्ट जाएंगे और गृहमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इस तरीके से आप किसी को भी नहीं फंसा सकते हैं। कल के दिन हम आपका संबंध जोड़ देंगे और कहेंगे कि आपका बच्चा है। मेरी लोकप्रियता को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है और मेरे उपर कीचड़ उछालने का काम किया जा रहा है।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *