फाइलेरिया उन्मूलन को प्रशासन प्रतिबद्ध कदवा में सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू

फाइलेरिया उन्मूलन को प्रशासन प्रतिबद्ध कदवा में सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू

भास्कर न्यूज | कदवा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर कदवा प्रखंड में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार, 10 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गागंज में कार्यक्रम में अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कदवा प्रेम कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीएचएम कदवा रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार, बीवीडीएस इम्तियाज अहमद, बीएमएंडई मुकेश कुमार, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। साथ ही पिरामल फाउंडेशन की ओर से गांधी फेलो विवेक गुप्ता, जिला लीड आज़ाद सोहैल एवं एमडीए कॉर्डिनेटर राजेश कुमार मंडल की उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय का भरोसा दिलाया। बीडीओ प्रेम कुमार ने स्वयं दवा का सेवन कर आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान अत्यंत आवश्यक है और इसकी सफलता के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा अपने सामने अवश्य सेवन करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे, जिससे अधिकतम कवरेज सुनिश्चित हो सके। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सामान्य बीमारियों से ग्रसित लोग भी चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। किसी भी संभावित दुष्प्रभाव से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने बताया कि मेगा एमडीए दिवस पर विशेष बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा, वहीं इसके बाद भी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और पिरामल फाउंडेशन की टीम ने फाइलेरिया मुक्त कदवा के संकल्प के साथ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता भास्कर न्यूज | कदवा फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर कदवा प्रखंड में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार, 10 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गागंज में कार्यक्रम में अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कदवा प्रेम कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बीएचएम कदवा रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार, बीवीडीएस इम्तियाज अहमद, बीएमएंडई मुकेश कुमार, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। साथ ही पिरामल फाउंडेशन की ओर से गांधी फेलो विवेक गुप्ता, जिला लीड आज़ाद सोहैल एवं एमडीए कॉर्डिनेटर राजेश कुमार मंडल की उपस्थिति रही, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय का भरोसा दिलाया। बीडीओ प्रेम कुमार ने स्वयं दवा का सेवन कर आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान अत्यंत आवश्यक है और इसकी सफलता के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा अपने सामने अवश्य सेवन करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे, जिससे अधिकतम कवरेज सुनिश्चित हो सके। दवा पूरी तरह सुरक्षित है और सामान्य बीमारियों से ग्रसित लोग भी चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। किसी भी संभावित दुष्प्रभाव से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने बताया कि मेगा एमडीए दिवस पर विशेष बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा, वहीं इसके बाद भी छूटे हुए लाभार्थियों के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों और पिरामल फाउंडेशन की टीम ने फाइलेरिया मुक्त कदवा के संकल्प के साथ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *