एसपी ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी

एसपी ने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी

भास्कर न्यूज | समेली पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मंगलवार को पोठिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कांडों के अन्वेषण की विस्तृत समीक्षा की गई।इस अवसर पर अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा भी उपस्थित थे। एसपी ने थाना डायरी, अपराध संचिका, कांड अन्वेषण से संबंधित अभिलेख, सीसीटीएनएस, दागी पंजी, मालखाना, सीडी पार्ट-2 एवं 3 सहित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना के समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष नवीन कुमार को नियमित गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों एवं वारंटों के अविलंब निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भास्कर न्यूज | समेली पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मंगलवार को पोठिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कांडों के अन्वेषण की विस्तृत समीक्षा की गई।इस अवसर पर अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा भी उपस्थित थे। एसपी ने थाना डायरी, अपराध संचिका, कांड अन्वेषण से संबंधित अभिलेख, सीसीटीएनएस, दागी पंजी, मालखाना, सीडी पार्ट-2 एवं 3 सहित विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना के समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष नवीन कुमार को नियमित गश्ती के साथ-साथ समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों एवं वारंटों के अविलंब निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *