सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर श्रवण कुमार और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी 28 वर्षीय शंकर राम, 28 वर्षीय रंजीत राम, 25 वर्षीय रेणु देवी, 27 वर्षीय पूनम देवी और 60 वर्षीय घूगं राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सीताराम राम के साथ 12 कट्ठा जमीन को लेकर उनका दियादी विवाद लंबे समय से चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पहले से ही पांच कट्ठा जमीन पर घर बनाए हुए हैं और शेष जमीन पर मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। जब उन्हें रोकने गए तो उनके साथ मारपीट और चाकूबाजी की गई, जिसमें परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। अस्पताल के ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि पांचों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मामले को लेकर जदिया थाना प्रभारी नंदन कुमार नंद ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में मंगलवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर श्रवण कुमार और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान वार्ड नंबर 7 निवासी 28 वर्षीय शंकर राम, 28 वर्षीय रंजीत राम, 25 वर्षीय रेणु देवी, 27 वर्षीय पूनम देवी और 60 वर्षीय घूगं राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि सीताराम राम के साथ 12 कट्ठा जमीन को लेकर उनका दियादी विवाद लंबे समय से चल रहा है। आरोप है कि विपक्षी पहले से ही पांच कट्ठा जमीन पर घर बनाए हुए हैं और शेष जमीन पर मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। जब उन्हें रोकने गए तो उनके साथ मारपीट और चाकूबाजी की गई, जिसमें परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। अस्पताल के ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि पांचों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मामले को लेकर जदिया थाना प्रभारी नंदन कुमार नंद ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


