सीतामढ़ी में सोनबरसा प्रखंड के भुतही थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे परसा मोड़ और बसहिया के बीच स्थित चौर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़िया वार्ड संख्या–13 निवासी अनिल कुमार (पिता–वशिष्ठ महतो) अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे परसा मोड़–बसाहिया के बीच चौर के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश तेजी से आए और अचानक उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अनिल कुमार सड़क पर गिर पड़े। इसका फायदा उठाकर बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। लूटी गई बाइक हीरो होंडा एक्सप्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर BR 30 AK 2887 है, जो रंजू देवी (पति–सुनील) के नाम से पंजीकृत बताई जा रही है। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना भुतही थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश शुरू की गई। हालांकि देर रात तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। भुतही थाना के अपर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने युवक को धक्का देकर गिराया और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा संभावित मार्गों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीतामढ़ी में सोनबरसा प्रखंड के भुतही थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार की शाम करीब आठ बजे परसा मोड़ और बसहिया के बीच स्थित चौर में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मढ़िया वार्ड संख्या–13 निवासी अनिल कुमार (पिता–वशिष्ठ महतो) अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे परसा मोड़–बसाहिया के बीच चौर के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश तेजी से आए और अचानक उन्हें धक्का मार दिया। धक्का लगते ही अनिल कुमार सड़क पर गिर पड़े। इसका फायदा उठाकर बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। लूटी गई बाइक हीरो होंडा एक्सप्लेंडर, रजिस्ट्रेशन नंबर BR 30 AK 2887 है, जो रंजू देवी (पति–सुनील) के नाम से पंजीकृत बताई जा रही है। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी फरार हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना भुतही थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश शुरू की गई। हालांकि देर रात तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। भुतही थाना के अपर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने युवक को धक्का देकर गिराया और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा संभावित मार्गों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


