Shark Tank India Namita Thapar on Perimenopause: टीवी पर जब भी शार्क टैंक इंडिया आता है, तो बिजनेस आइडियाज के साथ-साथ जजों की पर्सनैलिटी भी चर्चा में रहती है। इन्हीं में से एक हैं एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर, जो अपने बेबाक अंदाज़ और स्ट्रॉन्ग ओपिनियन के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार नमिता किसी डील या फंडिंग को लेकर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक सच्चाई को लेकर सुर्खियों में हैं।
पेरिमेनोपॉज पर नमिता ने खुलकर की बात (Shark Tank India Namita Thapar on Perimenopause)
जूम से बात करते हुए नमिता थापर ने हाल ही में महिलाओं से जुड़ी एक ऐसी समस्या के बारे में खुलकर बताया, जिस पर अक्सर खुलकर चर्चा नहीं होती। उन्होंने बताया कि एक खास फेज में उन्हें चेहरे पर सूजन का सामना करना पड़ता है और कई बार चेहरा सूजा हुआ नजर आता है। उनकी इस बात ने सोशल मीडिया पर भी काफी ध्यान खींचा और महिलाएं उनसे खुद को जोड़ती नजर आईं।
शार्क टैंक इंडिया में इन दिनों नजर आ रही हैं नमिता थापर
इन दिनों नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया के लेटेस्ट सीजन में नजर आ रही हैं, जहां वो स्टार्टअप फाउंडर्स को न सिर्फ निवेश की समझ देती हैं, बल्कि लाइफ से जुड़े अनुभव भी शेयर करती हैं। शो में उनका आत्मविश्वास, स्ट्रॉन्ग सोच और साफगोई दर्शकों को खूब पसंद आती है। यही वजह है कि जब उन्होंने अपने निजी अनुभव को साझा किया, तो वो सिर्फ एक हेल्थ टॉपिक नहीं रहा, बल्कि एक रियल और रिलेटेबल बातचीत बन गया।
क्या है वो फेज, जिससे गुजर रही हैं नमिता?
नमिता जिस दौर की बात कर रही हैं, उसे पेरिमेनोपॉज कहा जाता है। यह महिलाओं की जिंदगी का वो ट्रांजिशन फेज होता है, जो मेनोपॉज से पहले आता है। इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं, जिसका असर चेहरे, वजन, मूड और एनर्जी लेवल पर दिखने लगता है।
सिर्फ सूजन ही नहीं और भी होते हैं बदलाव
पेरिमेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं को अचानक वजन बढ़ने, चेहरे और पेट में ब्लोटिंग, चिड़चिड़ापन, थकान, नींद की कमी और कन्फ्यूजन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चूंकि ये लक्षण आम स्ट्रेस या बिजी लाइफस्टाइल जैसे लगते हैं, इसलिए अक्सर महिलाएं इन्हें इग्नोर कर देती हैं।
क्यों होती है चेहरे पर सूजन?
इस फेज में शरीर के हार्मोन फ्लक्चुएट करते हैं, जिससे वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। यानी शरीर जरूरत से ज्यादा पानी रोकने लगता है। इसका असर सबसे पहले चेहरे पर सूजन के रूप में दिखाई देता है। कई बार महिलाएं इसे डाइट या थकान से जोड़ लेती हैं, जबकि इसके पीछे हार्मोनल बदलाव बड़ी वजह होते हैं।
नमिता की बात क्यों है खास?
एक सफल बिजनेस लीडर और टीवी पर्सनैलिटी होने के बावजूद नमिता थापर का इस मुद्दे पर खुलकर बोलना इसलिए अहम है क्योंकि इससे महिलाओं को यह एहसास होता है कि ऐसे बदलाव “नॉर्मल” हैं और इन्हें छुपाने की जरूरत नहीं। उनकी यह ईमानदारी लाखों महिलाओं को अपने शरीर को समझने और सही समय पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है।


