पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम मधुबनी शहर के थाना चौक पर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत बताया और इसे ‘नीट की बेटी की लड़ाई’ का परिणाम बताया। समर्थकों का कहना था कि पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ”न्याय की मांग को मजबूत करने के लिए किया गया विरोध प्रदर्शन” इस विरोध प्रदर्शन में पप्पूवादी मुनीन्द्र पासवान, दिपेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड सदस्य दरभंगा जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश झा, सागर पप्पू, सुरेश, प्रेमानंद, अजय, प्रमोद और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह विरोध लोकतंत्र की रक्षा, जनआवाज को दबाने के प्रयासों के खिलाफ और न्याय की मांग को मजबूत करने के लिए किया गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम मधुबनी शहर के थाना चौक पर उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत बताया और इसे ‘नीट की बेटी की लड़ाई’ का परिणाम बताया। समर्थकों का कहना था कि पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ”न्याय की मांग को मजबूत करने के लिए किया गया विरोध प्रदर्शन” इस विरोध प्रदर्शन में पप्पूवादी मुनीन्द्र पासवान, दिपेंद्र यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड सदस्य दरभंगा जिला प्रभारी चन्द्र प्रकाश झा, सागर पप्पू, सुरेश, प्रेमानंद, अजय, प्रमोद और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह विरोध लोकतंत्र की रक्षा, जनआवाज को दबाने के प्रयासों के खिलाफ और न्याय की मांग को मजबूत करने के लिए किया गया है।


