खगड़िया में जमीन विवाद, एक की मौत:घर के पास बांस काट रहा था, लाठी-डंडों से हुआ हमला

खगड़िया में जमीन विवाद, एक की मौत:घर के पास बांस काट रहा था, लाठी-डंडों से हुआ हमला

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के हरंगीटोला गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरंगीटोला निवासी नंदू यादव के 40 साल का बेटा पंकज यादव के रूप में हुई है। परिजन गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पंकज यादव अपने घर के पास बांस काट रहा था जानकारी के अनुसार, पंकज यादव अपने घर के पास बांस काट रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी टुनटुन ठाकुर से भूमि विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टुनटुन ठाकुर और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से पंकज यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के हरंगीटोला गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरंगीटोला निवासी नंदू यादव के 40 साल का बेटा पंकज यादव के रूप में हुई है। परिजन गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पंकज यादव अपने घर के पास बांस काट रहा था जानकारी के अनुसार, पंकज यादव अपने घर के पास बांस काट रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी टुनटुन ठाकुर से भूमि विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि टुनटुन ठाकुर और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से पंकज यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *